भारतीय मूल के सूर्या मिधा ने तोड़ा जुकरबर्ग का 18 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे कम उम

Youngest Billionaire of the world: टेक्नोलॉजी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, युवाओं के लिए नए-नए मौके सामने आ रहे हैं. इनका फायदा उठाते हुए ये कम उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर रहे हैं. भारतीय मूल के सूर्या मिधा (Surya Midha) इन्हीं में से एक हैं. सूर्या महज 22 साल की उम्र में 2.2 बिलियन डॉलर (करीब 18000 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग से आगे निकल गए हैं.

पहले दुनिया में सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड बिलिनेयर का खिताब 23 साल की उम्र में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग के नाम था, लेकिन अब 22 साल की उम्र में ही इस मुकाम को हासिल कर सूर्या ने जुकरबर्ग के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 

कैसे हासिल किया ये मुकाम? 

सूर्या ने अपनी एआई स्टार्टअप कंपनी Mercor के दम पर यह मुकाम हासिल किया, जिसे साल 2023 में उन्होंने अपने दो दोस्तों- ब्रेंडन फूडी और आदर्श हिरेमथ के साथ मिलकर शुरू किया था. Mercor एक ऐसा एआई-बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जिसमें एक एआई अवतार के जरिए एप्लिकेंट्स के इंटरव्यू लिए जाते हैं और इस तरह से कंपनियों के लिए सही टैलेंट की पहचान की जाती है.

इसके जरिए कंपनियों के लिए रिक्रूटमेंट के प्रॉसेस को आसान बनाया जाता है. अक्टूबर 2025 में 350 मिलियन डॉलर की ‘सीरीज C’ फंडिंग मिलने के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. मौजूदा समय में फूडी कंपनी के सीईओ, हिरेमथ सीटीओ और मिधा बोर्ड चेयरमैन हैं.

दिल्ली से अमेरिका जाकर बसा परिवार

माउंटेन व्यू में पैदा हुए मिधा का बचपन कैलिफोर्निया में गुजरा. उनके माता-पिता दिल्ली से अमेरिका जाकर बस गए. उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से फॉरेन स्टडीज की पढ़ाई की, जबकि हिरेमथ हार्वर्ड और फूडी जॉर्जटाउन में इकनॉमिक्स के स्टूडेंट रह चुके हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, सूर्या दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलिनेयर हैं. 

ये भी पढ़ें:

क्या और महंगा होगा गैस सिलेंडर? कतर के रास लफान पर ईरानी हमले का भारत पर क्या होगा असर? 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *