खारपा से बिंजल तक पहली बार डामर की सड़क बनाई, पहली बारिश में ही उखड़ गई, अब परेशानी – Ujjain News

उज्जैन लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही खारपा से बिंजल तक डामर की सड़क बनवाई। लेकिन ये पहली बारिश ही नहीं झेल पाई। नतीजा सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों और विद्यार्थियों को परेशानी झेलना पड़ रही है। ये स्थिति त

.

हाल ही में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश राजोरिया ने बाइक से इस पूरे मार्ग का निरीक्षण कर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर यह बताने का प्रयास किया कि कुछ ही माह पहले बनाई डामर की ये सड़क किस तरह से उखड़ती जा रही है। राजोरिया का कहना है कि ये मार्ग पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बनवाया है। मार्ग में पड़ने वाली पुलिया का तो अभी काम ही अधूरा है। बेहद कम समय से सड़क का ये हाल बता रहा है कि इसमें गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा है। कावलीखेड़ा की सरपंच सोनाबाई के प्रतिनिधि सौदानसिंह ने भी इस घट्टिया निर्माण को लेकर नाराजगी जताई।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि ये मार्ग दोनों ग्राम पंचायत खारपा और कावलीखेड़ा को जोड़ता ही है, देवास जिले की चापलाखेड़ी से भी इसकी कनेक्टिविटी रहती है। मार्ग में बिंजल में स्कूल भी पड़ता है। ऐसे में इस पर आवाजाही अच्छी खासी रहती है लेकिन मार्ग की गिट्टी उखड़ने से ये जर्जर होने लगा और इस पर से गुजरने वाले ग्रामीणों के अलावा विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलना पड़ रही है। जनप्रतिनिधि इस पूरे मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाने की बात कह रहे हैं। इधर, जब इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से चर्चा करना चाही तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

पंचायत का लेखा-जोखा ग्राम पंचायत- कावलीखेड़ा सरपंच- सोना बाई जनपद- तराना अन्य गांव- बिंजल आबादी- 2689 मतदाता- 1792

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *