Last Updated:
Bhopal News: मध्य प्रदेश में हैरी बॉक्सर नामक गैंगस्टर का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, जहां उसके गुर्गे लगातार व्यापारियों को धमकी दे रहे हैं और फिरौती में करोड़ों रुपए मांग रहे हैं. अभी उन्होंने भोपाल के एक व्यापारी और समाजसेवी के धमकाया है.
भोपाल में व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी
मध्य प्रदेश की हैरी बॉक्सर नामक गैंगस्टर का आतंक बढ़ता जा रहा है, जहां दो दिन पहले ही खरगोन जिले में एक व्यापारी के घर पर गोलीबारी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर ने ली थी. वहीं इंदौर में प्रॉपर्टी डीलर, भोपाल में व्यापारी और समाजसेवी को दी है. धमकी में कहा गया है कि अगर व्यापारी ने फिरौती की रकम नहीं दी, तो उसे जान से मार दिया जाएगा.
भोपाल के व्यापारी से मांगी गई 10 करोड़ रुपए की फिरौती
राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी और समाजसेवी गौरव जैन को जान से मारने की धमकी मिली है. उनसे धमकी के साथ 10 करोड़ की मांग भी की गई है. इसके अलावा इंदौर में प्रॉपर्टी डीलर से 15 करोड़ मांगे गए हैं और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. हैरी बॉक्सर गैंग के टारगेट पर अभी हाई प्रोफाइल बिजनेस मैन हैं.
मध्य प्रदेश के व्यापारियों को टारगेट कर रहे हैरी बॉक्सर के गुर्गे
हैरी बॉक्सर कनाडा जेल में बंद था. वह 15 दिन पहले ही छूटा है और उसने अपना पहला निशाना मध्य प्रदेश के शहरों को बनाया है. मध्य प्रदेश में तीन दिनों में खरगोन इंदौर और भोपाल के एक के बाद के व्यापारियों को उसके गुर्गे टारगेट कर रहे हैं.
खरगोन में उद्योगपति के घर पर हुई फायरिंग
इससे पहले खरगोन में किसान और उद्योगपति दिलीप राठौर के मकान के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की. घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई नाम के लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. साथ ही 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित पक्ष को व्हाट्सएप कॉल, वॉइस नोट और वीडियो भेजकर डराने की कोशिश की गई. पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है.
.