Last Updated:
पवन महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे दोस्त का एक्सीडेंट हो गया था. उस समय कोई भी लोग मदद नहीं कर रहा था. मैंने काफी जद्दोजहद करके उसको अस्पताल पहुंचाया और मैंने उसे दिन संकल्प लिया कि अब मैं लोगों की जान बचाने का काम करूंगा मैं अभी हाल फिलहाल में 112 डायल पर पायलट का काम करता हूं.
कुछ घटनाएं जीवन में ऐसी घटती है कि लोगों के लिए प्रेरणादाई बन जाती है. ऐसे ही एक घटना खेरखेड़ा में रहने वाले पवन महाजन के साथ घटी उनके दोस्त किरण पाटिल का इच्छापुर मार्ग पर एक्सीडेंट हो गया. उस समय उनकी कोई मदद नहीं कर रहा था. पवन महाजन ने काफी जद्दोजहद कर उसे अस्पताल पहुंच कर उसकी जान बचाई और यह प्रण लिया की जहां पर भी इस तरह की घटनाएं होगी. मैं उनकी मदद करूंगा.
अभी पवन 112 नंबर वाहन पर पायलट का काम भी करते हैं. उनके द्वारा पिछले 10 वर्षों से लोगों की जान बचाने का काम किया जा रहा है. अभी हाल ही में एक महिला नदी में डूब रही थी, जिसकी उन्होंने जान बचाई है.
लोगों की जान बचाने का काम करते हैं पवन महाजन
पवन महाजन का कहना है कि मेरे दोस्त की कोई मदद नहीं कर रहा था तब मुझे यह प्रेरणा मिली और मैंने अब लोगों की जान बचाने का काम करता हूं. जहां पर भी एक्सीडेंट होता हैं या कोई लोग नदी में डूब जाते हैं. मकान में आग लग जाती हैं तो मैं उनकी जान बचाने का काम करता हूं.
युवक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को पवन महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे दोस्त का एक्सीडेंट हो गया था. उस समय कोई भी लोग मदद नहीं कर रहा था. मैंने काफी जद्दोजहद करके उसको अस्पताल पहुंचाया और मैंने उस दिन संकल्प लिया कि अब मैं लोगों की जान बचाने का काम करूंगा. मैं अभी फिलहाल में 112 डायल पर पायलट का काम करता हूं. मेरे द्वारा जब भी कोई ऐसी सूचना मिलती है, तो मैं तुरंत वाहन लेकर पहुंच जाता हूं. यदि मैं ड्यूटी पर नहीं भी होता हूं, तो अपना स्वयं का वाहन और अपने स्वयं के संसाधनों से मैं उनकी जान बचाने का काम करता हूं.
अभी हाल फिलहाल में एक महिला ताप्ती नदी के पुल पर डूब गई थी. मैंने रस्सा फेंक कर उसकी जान बचाई है. इस काम के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मुझे सम्मानित कर चुके हैं.
10 सालों में बचाई 50 लोगों की जांच
पवन महानज ने बताया कि उनके द्वारा 10 सालों में 50 लोगों की जान बचाई गई है. जलगांव जामोद पहाड़ी पर सुबह के समय में एक यात्रियों से भरी बस भी पलट गई थी. मैंने पांच लोगों को बाहर निकाला और उनको अस्पताल पहुंचाया था. जिसमें तीन गंभीर मरीज थे. उनकी जान समय पर उपचार मिलने से बच गई थी, तो वही इस स्थान पर एक डीजे का वाहन पलट गया था. इसमें भी करीब 10 से अधिक लोग सवार थे. उनकी भी जान बचाने का काम किया था, तो वहीं ताप्ती नदी में एक युवक डूब रहा था. उसको भी मेरे द्वारा बचाया गया था. ऐसे मैंने कई लोगों की जान बचाई है.
.