पंजाब की नौकरी छोड़ खरीदा ₹2500 की मशीन, अब गांव में ही कर रहा अच्छी कमाई

Last Updated:

Araria Farmer Earning Well With Spray Machine: बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के घरबंधा गांव के किसान अनिल कुमार ने कम लागत में बड़ा मुनाफा कमाने का शानदार तरीका खोज निकाला है. कभी पंजाब जाकर मजदूरी करने वाले अनिल अब अपने गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक स्प्रे मशीन के जरिए किसानों के खेतों में दवा छिड़काव कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. महज ₹2500 की मशीन से वे रोजाना 4-5 एकड़ में स्प्रे कर 500 से 700 रुपये तक कमा लेते हैं, जिससे उनकी मासिक आय 20 से 30 हजार रुपये तक पहुंच रही है. रिपोर्ट- दिलकुश कुमार झा

बदलते समय के साथ अररिया के किसान भी तकनीक के सहारे अपनी आय बढ़ा रहे हैं. आज हम आपको ऐसे किसान के बारे में बताते हैं, जो पहले पंजाब में जाकर मजदूरी किया करते थे, लेकिन जब गांव आए तो ऐसी मशीन खरीदी है, जिसकी वजह से कई प्रखंड के किसान उनसे संपर्क करते हैं और वह उनके खेतों में जाकर स्प्रे करते हैं.

अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के घरबंधा गांव के अनिल कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक स्प्रे मशीन से खेती में कमाई के लिए नया जुगाड़ खोजा है. किसान का कहना है कि इस मशीन के जरिए महीने में 20 से 30 हजार रुपये आसानी से कमा सकते हैं. इस मशीन से रोजाना 4-5 एकड़ जमीन पर स्प्रे कर सकते हैं.

अनिल कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वे रोजाना 500-700 रुपये की कमाई कर लेते हैं और प्रतिदिन 4-5 एकड़ जमीन पर स्प्रे करते हैं. पहले उन्हें पैसा कमाने में काफी संघर्ष करना पड़ता था पर जब से यह मशीन लाए हैं, उनकी आय बढ़ गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनिल कुमार ने बताया कि ‘पुराने तरीके से खेती करने में काफी समय और मेहनत लगती थी. इसके अलावा कीटनाशकों और बाकी दवाओं के छिड़काव में खर्च भी ज्यादा होता था. इस समस्या को हल करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया और एक इलेक्ट्रॉनिक स्प्रे मशीन बाजार से 2500 रुपये में खरीदकर लाया हूं. इससे एक दिन में लगभग 4-5 एकड़ जमीन पर रोजाना इससे स्प्रे कर सकते हैं.’

अनिल कहते हैं, ‘चाहे मजदूर हो या किसान, इस इलेक्ट्रॉनिक स्प्रे मशीन से कोई भी अच्छी कमाई कर सकता है. इस काम को शुरू करने के लिए आपको केवल 2500 रुपये की जरूरत है और यह मशीन बाजार में आसानी से उपलब्ध है.

अनिल कुमार ने बताया कि पेट्रोल-डीजल वाली मशीनों से यह इलेक्ट्रॉनिक स्प्रे मशीन बेहतर है. एक बार चार्ज करने के बाद इसे पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है और एक दिन में 4-5 एकड़ जमीन पर स्प्रे किया जा सकता है.’

वे आगे बताते हैं कि ‘इसमें रोजाना 500 रुपये से अधिक की कमाई होती है और महीने में लगभग 20-30 हजार रुपये तक कमाई कर सकते हैं. हमारे गांव एवं आसपास के गांवों के किसान हमसे संपर्क करते हैं और हम उनके खेतों में जाकर स्प्रे करते हैं. जिले के रानीगंज प्रखंड की कई पंचायतों और गांवों के किसानों के खेतों में जाकर स्प्रे करता हूं. इससे पहले पंजाब जाकर मजदूरी का काम करता था, लेकिन अब 5 सालों से गांव में ही बिहार में बढ़िया कमाई कर रहा हूं.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *