Homemade Herbal Shampoo: अगर आप बालों के झड़ने, डैंड्रफ और रूखेपन से परेशान हैं, तो अब महंगे केमिकल शैंपू छोड़कर घर पर ही एक असरदार हर्बल शैंपू बनाइए. इस शैंपू में मेथी, कलौंजी, करी पत्ता, आंवला, रीठा, शिकाकाई, भृंगराज, ब्राह्मी और हिबिस्कस जैसे आयुर्वेदिक तत्व शामिल हैं, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है. बस इन सभी जड़ी-बूटियों को पानी और जोजोबा के साथ रातभर भिगो दें, ताकि इनके पोषक तत्व अच्छे से निकल जाएं. इस हर्बल शैंपू का नियमित इस्तेमाल आपके स्कैल्प को साफ रखता है, डैंड्रफ कम करता है और बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है. साथ ही यह बालों में नेचुरल चमक और स्मूदनेस लाता है और हेयर ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है. अगर आप नैचुरल और केमिकल-फ्री हेयर केयर चाहते हैं, तो यह आसान घरेलू नुस्खा जरूर ट्राई करें.
.