Last Updated:
आनंदम स्वीट्स देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित है और खासकर कोकोनट बर्फी के शौकीनों के लिए मशहूर है. यहां आपको स्पेशल कोकोनट बर्फी के साथ ही कई तरह की लज़ीज़ मिठाइयां भी आसानी से मिल जाएंगी. आइए जानते है खासियत और लोकेशन…
इंद्रानी स्वीट्स शॉप देहरादून की एक पुरानी और प्रसिद्ध दुकान है, जिसकी शुरुआत 1947 में हुई थी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अगर आप मलाई बर्फी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो पलटन बाजार स्थित इस शॉप का रुख कर सकते हैं. यहां की मलाई बर्फी खासतौर पर मशहूर है. इसके अलावा, यहां की स्पेशल रबड़ी भी बेहद पसंद की जाती है.

इंद्राणी स्वीट्स शॉप की स्थापना 1 अगस्त 1947 को देहरादून में हुई थी. इस साल यह शॉप अपने 78 साल पूरे कर रही है और इसे पूरे जोश और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है.

बंगाली स्वीट्स शॉप देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित है और यह सफेद रसगुल्ले के शौकीनों का पसंदीदा हब है. यहां आपको बंगाल की रसीली मिठाइयां मिलती हैं, जिनमें रसगुल्ले के साथ रसमलाई भी खास तौर पर लोकप्रिय है.

कुमार स्वीट शॉप देहरादून में लंबे समय से लोगों की खुशियों का हिस्सा रही है. यह दुकान खासकर लौकी के लड्डू और बर्फी के लिए जानी जाती है. स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाइयां परोसना चाहते हैं, तो कुमार स्वीट शॉप बेहतरीन विकल्प है.

कुमार स्वीट शॉप की शुरुआत 1950 में इंदिरा मार्केट के पास छोटे पैमाने पर जेठानन्द ने की थी. बाद में उनके बड़े बेटे रमेश कुमार ने मेहनत और समर्पण से इस दुकान के स्वाद और गुणवत्ता को लोगों तक पहुंचाया और इसे देहरादून में एक प्रसिद्ध मिठाई स्थल बना दिया.

महेश्वरी स्वीट शॉप देहरादून की एक पुरानी मिठाई की दुकान है, जिसकी शुरुआत 1940 में हीरालाल महेश्वरी ने की थी. शुरू में यह केवल मिठाइयां बेचती थी, लेकिन बाद में चाट भी परोसनी शुरू की गई. यहां आपको जलेबी, समोसा और गरमा-गरम चाट का भी स्वाद मिलेगा. देहरादून के करणपुर में स्थित यह दुकान स्वाद और परंपरा का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करती है.

आनंदम स्वीट्स देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित है और खासकर कोकोनट बर्फी के शौकीनों के लिए मशहूर है. यहां आपको स्पेशल कोकोनट बर्फी के साथ ही कई तरह की लज़ीज़ मिठाइयां भी आसानी से मिल जाएंगी.
.