Last Updated:
लगभग हर किचन में कच्चा प्याज रहता ही है, जो न केवल स्वाद बढ़ाता हैं, बल्कि सेहत का भी खजाना हैं. यह एक ऐसा देसी सुपरफूड है, जिसे रोजाना खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं. कच्चा प्याज दिल, पेट और इम्युनिटी के लिए तो बहुत उपयोगी और असरदार है. आगे जानिए…
कच्चे प्याज में फ्लेवोनोइड्स और सल्फर नामक यौगिक पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत उपयोगी हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है. इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं से बचाव आसान हो सकता है.
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन C और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से लड़ने की क्षमता देते हैं. सर्दी-जुकाम से बचने के लिए कच्चा प्याज खाना एक आसान और असरदार नुस्खा है.
उन्होंने आगे कहा कि, कच्चा प्याज शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायता प्रदान करते है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मददगार हैं. इसके नियमित सेवन से शरीर के अंदर एक सुरक्षा कवच तैयार होता है, जो कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में बहुत उपयोगी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्याज ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी बेहद लाभकारी और गुणकारी है. इसमें अन्य तत्व भी होते हैं, जो इंसुलिन के प्रभाव को बेहतर बनाते हैं, जिससे शुगर लेवल संतुलित रहता है. इसी के चलते शुगर रोग से जूझ रहे लोगों के लिए कच्चा प्याज एक अच्छा और प्राकृतिक विकल्प साबित हो सकता हैं.
कच्चे प्याज में प्रीबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इसी के कारण पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. रोजाना सलाद में प्याज शामिल करने से पेट हल्का और स्वस्थ बना रहता है. इसके अलावा भी कच्चे प्याज के कई फायदे हैं.
प्याज के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं. यह हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है. विशेषकर बढ़ती उम्र में इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायता प्रदान करता हैं.
कच्चा प्याज न केवल खाने तक सीमित है, बल्कि इसका रस भी बेहद फायदेमंद है. बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और जड़ें मजबूत होती हैं. इसके अलावा, त्वचा पर इसका असर चमक बढ़ाने में मददगार है यानी एक प्याज के सेहत से लेकर सुंदरता तक कई फायदे है. कभी भी बहुत पहले का कटा हुआ प्याज न खाए. गंभीर रोग से ग्रस्त मरीज बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह लिए इसका सेवन न करें.