आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट: सोना ₹74 गिरकर ₹1,00,023 प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.15 लाख किलो बिक रही

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (14 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 14 अगस्त को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 74 रुपए कम होकर 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 1,00,097 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं चांदी की कीमत आज 342 रुपए कम होकर 1,14,933 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,15,275 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 1,00,023
22 91,621
18 75,017

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,015,00 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,050
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,350 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,015,00 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,350 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950

सोना इस साल अब तक ₹23,861 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,861 रुपए बढ़कर 1,00,023 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,916 रुपए बढ़कर 1,14,933 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *