पिछले 5 साल के IPL विजेताओं की लिस्ट, RCB डिफेंडिंग चैंपियन, MI-CSK ने कितनी बार उठाई ट्रॉफी

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और अब तक कुल आठ टीम IPL की ट्रॉफी जीत चुकी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ऐसी टीम हैं, जिन्होंने एक से अधिक बार चैंपियन बनने का तमगा हासिल किया है. वहीं पिछले पांच सालों की बात करें तो कुल चार टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है.

पिछले 5 साल के IPL चैंपियन
2021 आखिरी सीजन था जब IPL में आठ टीमों ने भाग लिया. फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर अपना कुल चौथा खिताब जीता था. 2022 में टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई और एक नई टीम गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांडया की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई. फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था.
2023 में भी गुजरात की टीम फाइनल तक गई, लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 5 विकेट से हराकर अब तक अपना पांचवां और आखिरी खिताब जीता. 2024 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ट्रॉफी जीती. 10 साल के बाद KKR की टीम IPL चैंपियन बनी थी.
साल 2025 आया, जहां नया इतिहास लिखा गया. 18 साल के इतिहास में पहली बार फैन फेवरेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रजत पाटीदार की कप्तानी में इतिहास रचा. रोमांचक फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया था.
• 2021 – चेन्नई सुपर किंग्स
• 2022 – गुजरात टाइटंस
• 2023 – चेन्नई सुपर किंग्स
• 2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स
• 2025 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
सबसे ज्यादा बार आईपीएल चैंपियन बनने की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. दोनों ने पांच-पांच बार IPL ट्रॉफी जीती है. पिछले पांच साल के भीतर CSK ने 2 फाइनल खेले हैं और दोनों बार ट्रॉफी जीतने में सफलता पाई है. वहीं पिछले पांच साल में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *