बुकिंग आपकी, सिलिंडर किसी और का, मैहर में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप; उपभोक्ता ने खोल दी पोल

रसोई गैस वितरण को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 06:03:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 06:03:49 PM (IST)

मैहर में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप( फाइल फोटो)

HighLights

  1. मैहर में बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर
  2. सिलेंडर दूसरे लोगों को देकर खुले बाजार में महंगे दाम पर बेचे जा रहे
  3. उपभोक्ताओं ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है

डिजिटल डेस्क, सतना (मैहर)। मैहर जिले के शहरी क्षेत्र में रसोई गैस वितरण को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा, जबकि वही सिलिंडर खुले बाजार में अधिक दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिकायतकर्ता त्रिवेणी प्रसाद पांडे ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में दर्ज शिकायत (क्रमांक 37292810) में बताया कि उनका गैस कनेक्शन उनकी पत्नी पूनम पांडे के नाम से सिटी इंडेन गैस एजेंसी, मैहर में है। उन्होंने फोन के माध्यम से गैस बुकिंग कराई थी।

बुकिंग के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर

शिकायत के अनुसार बुकिंग के बाद एजेंसी से कॉल कर बुकिंग नंबर भी लिया गया, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उनका सिलिंडर किसी अन्य उपभोक्ता को दे दिया गया। अब तक उन्हें गैस सिलिंडर प्राप्त नहीं हुआ है। इसी तरह की शिकायतें अन्य उपभोक्ताओं द्वारा भी की जा रही हैं।

कालाबाजारी के आरोप

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी से जुड़े कुछ कर्मचारी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जबकि बाजार में ऊंचे दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *