चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही फल महंगे, जबलपुर में इस बार केला, संतरा ने हद ही कर दी! जानें

Last Updated:

Jabalpur Chaitra Navratri Fruit Rates: चैत्र नवरात्रि के आगाज के साथ ही संस्कारधानी की फल मंडियों में महंगाई का ‘करंट’ दौड़ने लगा है. अमूमन पर्व पर फल के रेट बढ़ते हैं, लेकिन इस बार जबलपुर में तो संतरा और केला ने हद ही पार दी. जानें रेट

Jabalpur News. चैत्र नवरात्रि के आगाज के साथ ही संस्कारधानी की फल मंडियों में महंगाई का ‘करंट’ दौड़ने लगा है. व्रत और त्योहार के सीजन में फलों की डिमांड बढ़ते ही दामों में जबरदस्त उछाल आया है. फल व्यापारियों का कहना है कि जो संतरा पहले 80 रुपये किलो तक था, वह अब फुटकर में 130 रुपये तक बिक रहा है. वहीं, केले के भाव भी 70 रुपये दर्जन के पार पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि मंडियों में फलों की आवक कम होने से भी असर देखने को मिल रहा है. थोक मंडी की 100 दुकानों में से महज 25-30 में ही माल पहुंच रहा है. लिहाजा  अगले 9 से 10 दिन तक ग्राहकों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.

केले और संतरे की बढ़ी डिमांड
फल व्यापारी अब्दुल रहमान ने बताया, चैत्र नवरात्रि के पर्व शुरू होते ही फलों के दाम में जबरदस्त उछाल आया है. रमजान के महीने में फलों के दामों में हल्का उछाल आया था. लेकिन, नवरात्रि आते ही दामों में तेजी आई है, जहां अच्छे केले ₹50 से ₹60 दर्जन तक मार्केट में मिल रहे थे. वहीं अब ₹65 से ₹70 दर्जन केले के भाव हो चुके हैं. इतना ही नहीं, संतरा 70 रुपए किलो नवरात्रि के पहले मार्केट में बिक रहा था, लेकिन अब ₹110 किली थोक भाव में ही मिल रहा है. जिसे ₹130 किलो फुटकर में बेच रहे हैं. तरबूज भी ₹30 किलो मिलने लगा हैं.

मंडी में फलों की गाड़ियां आना हुई कम
आगे बताया, मंडी में फलों की गाड़ियां आना कम हो गई है. जिसके चलते फलों के दामों में इजाफा हुआ है. चैत्र नवरात्रि का त्योहार शुरू हुआ है, काफी लोग व्रत रखते हैं. इसके चलते फलों की डिमांड अचानक से बढ़ जाती है. इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र से भी टेंपरेरी व्यापारियों ने दुकान लगाई है. यहीं कारण है सप्लाई सीमित है और दुकान ज्यादा है.  जिसके चलते फलों के दामों में इजाफा हुआ है. हालांकि फलों के दाम अगले 9 से 10 दिनों तक इसी तरह बने रहेंगे. फिलहाल, ग्राहकों को कोई भी राहत की उम्मीद नहीं हैं.

अगले 9 से 10 दिन तक इसी तरह रहेगा रेट
अब्दुल रहमान ने बताया, जो भी ग्राहक आ रहा है, सिर्फ यही कह रहा है. आप महंगे फल बेच रहे हो. लेकिन सारे बाजार में यही स्थिति है. केले और संतरे की डिमांड फिलहाल ज्यादा है, जिसके चलते इन दोनों फलों के ही दाम में तेजी देखने को मिल रही है. जबलपुर की फल मंडी में करीब 100 से ज्यादा दुकान है, लेकिन 25 से 30 दुकानों में ही फल आ रहे हैं. इसके चलते थोक मंडी में काफी भीड़ लग रही है. बहरहाल अगले 9 से 10 दिन, नवरात्रि तक फलों के दामों में इसी तरह इजाफा देखने को मिलेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *