मंदसौर की सीतामऊ पुलिस ने गुरुवार को 7 क्विंटल 22 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। थाना सीतामऊ में पदस्थ उप निरीक्षक ओपी राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम मानपुरा आम रोड स्थित विश्वकर्मा कृषि यंत्र दुकान के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर की बोलेरो पिकअप वाहन से 37 प्लास्टिक के काले कट्टों में भरा कुल 7 क्विंटल 22 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 83 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राहुल पिता लक्ष्मीनारायण कुमावत (25 वर्ष) निवासी हतुनिया थाना अफजलपुर तथा राहुल पिता दिनदयाल पाटीदार (32 वर्ष) निवासी झावल थाना अफजलपुर के रूप में हुई है। वहीं, सत्यनारायण पिता निर्भयराम पाटीदार निवासी कुंचड़ोद एवं कन्हैयालाल पिता अशोक पाटीदार निवासी हतुनिया फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। वाहन व अन्य सामग्री भी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ-साथ परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों और अन्य सामान को भी जब्त किया है। इसमें बोलेरो पिकअप वाहन (कीमत करीब 3 लाख रुपए), एक नीले रंग का जॉन डियर ट्रैक्टर (कीमत करीब 5 लाख रुपए) तथा दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 20 हजार रुपए) शामिल हैं। मामले में थाना सीतामऊ में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही। .