Last Updated:
मिडिल ईस्ट में मिसाइलें, ड्रोन सरहदें नहीं तोड़ नहीं, इंसानियत में दरारें डाल रहे हैं. लोग मर रहे हैं, परिवार बिछड़ रहे हैं. किसी को नहीं पता न जाने कब कहां एक मिसाइल या ड्रोन गिरेगा और सब खत्म कर देगा. देखिए तस्वीरें.
युद्ध की भयावह तस्वीरें.
ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच जंग का बारूद आसमान में घुल गया है. एक बार दुनिया उस मोड़ पर खड़ी है, जहां मिसाइलें, ड्रोन सरहदें नहीं तोड़ नहीं, इंसानियत में दरारें डाल रहे हैं. लोग मर रहे हैं, परिवार बिछड़ रहे हैं. किसी को नहीं पता न जाने कब कहां एक मिसाइल या ड्रोन गिरेगा और सब खत्म कर देगा. मिडिल ईस्ट में जो रहा है वह सिर्फ दो या तीन दिशों के बीच बढ़ती तल्खी नहीं रह गई है.
यह एक ऐसा सदमा है जो आने वाले कई सालों तक रिश्तों को सामान्य नहीं होने देगा. पहला हमला 28 फरवरी को हुआ था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक्स शुरू किए. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई शीर्ष नेताओं के मारे जाने की खबरें सामने आईं. इसके बाद कतर, बहरीन, सऊदी अरब पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए.
अमेरिका-इज़राइल ने ईरान के कमांड सेंटर, नेवी और मिसाइल साइट्स पर हमले जारी रखे, तेहरान पर नए स्ट्राइक्स हुए. ईरान ने इजराइल और अमेरिकी बेस, बहरीन-कुवैत पर मिसाइल हमले जारी रखे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने लगा. तस्वीर में बचाव कर्मी बचावकर्मी उस जगह पर इकट्ठा हुए, जहां इज़राइली एयरस्ट्राइक ने बेरूत, लेबनान में अपार्टमेंट्स को निशाना बनाया। (AP Photo/Hussein Malla)
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

.