LIVE: CM का आज मेगा दौरा; MP पुलिस में छुट्टियों पर ब्रेक

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

MP पुलिस में छुट्टियों पर ब्रेक! त्योहारों से पहले DGP का सख्त आदेश

मध्य प्रदेश में आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग में छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. डीजीपी के आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति छुट्टी नहीं ले सकेगा. सिर्फ इमरजेंसी स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी, वह भी वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बाद. यह फैसला ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लिया गया है. आने वाले दिनों में पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी.

सीएम मोहन यादव का मेगा दौरा: भोपाल से इंदौर-उज्जैन तक बैक टू बैक कार्यक्रम

भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल, इंदौर और उज्जैन में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 10 बजे रवीन्द्र भवन में सूर्य उपासना कार्यक्रम और 11 बजे विधानसभा में स्व. कुंजीलाल दुबे की जयंती पर पुष्पांजलि देंगे. इसके बाद दोपहर 12:20 बजे इंदौर रवाना होकर बंगाली चौराहा और निपानिया में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगे. दोपहर बाद उज्जैन पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम को तरणताल और नैवेद्यम का लोकार्पण करेंगे तथा विक्रमोत्सव 2026 और उज्जयिनी गौरव दिवस में भाग लेंगे.

बैतूल में पेट्रोल-डीजल घोटाला बेनकाब! टैंकर से चोरी कर कर रहे थे कालाबाजारी, 4 आरोपी गिरफ्तार

बैतूल. जिले में पेट्रोल-डीजल सप्लाई में हेराफेरी करने वाली एक गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है. गंज थाना पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का 2560 लीटर पेट्रोल 8 प्लास्टिक बोतलों में भरा हुआ बरामद किया है. जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रामपाल पन्द्राम और राकेश सप्लाई के दौरान टैंकर से पेट्रोल-डीजल बचा लेते थे. बाद में उसे निकालकर अपने दो अन्य साथियों के जरिए बाजार में ऊंचे दाम पर बेचते थे. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

नलखेड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब! मां बगलामुखी के दरबार में लाखों भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आगर मालवा. जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. अलसुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर को खास तौर पर सजाया गया है और माता का भव्य श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है. नवरात्रि के दौरान यहां लाखों लोग दर्शन करने आते हैं. देशभर के कई बड़े नेता और अभिनेता भी इस मंदिर में मत्था टेक चुके हैं. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *