बेला चौकी में पदस्थ आरक्षक की सड़क हादसे में मौत: सेना से सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस विभाग में दे रहे थे सेवाएं – Satna News


सतना के रामपुर बाघेलान थाने की बेला चौकी में पदस्थ पुलिस आरक्षक विकास चतुर्वेदी (45) की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरक्षक विकास चतुर्वेदी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद लगभग 9 साल पहले पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे रामपुर बघेलान की बेला चौकी में कार्यरत थे। बुधवार को उनकी ड्यूटी डायल 112 में लगाई गई थी। रात करीब 9 बजे शिफ्ट बदलने के बाद विकास अपनी बाइक से रीवा की ओर जा रहे थे। केमार-चोरहटा बॉर्डर पर सुभाष राइस मिल के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आरक्षक को तुरंत एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल रीवा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। विकास चतुर्वेदी मूल रूप से रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत पथरी गांव के निवासी थे। दुर्घटना में उनकी मौत की सूचना मिलते ही टीआई संदीप चतुर्वेदी सहित कई पुलिस अधिकारी संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (एसजीएमएच) पहुंच गए थे। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *