Last Updated:
Success Story: अररिया के किसान नीरज झा 7 प्रजातियों की मछली पालकर एक सीजन में 3 लाख कमा रहे हैं. 2 साल पहले शुरू किया और अब बिहार के कई जिलों में मछलियां बेचते हैं. उन्होंने बताया कि यह आइडिया उऩके दोस्त से उन्हें मिला था.
अररिया : बिहार के अररिया जिले के रहने वाले किसान नीरज झा उर्फ निक्कू कुमार झा 7 प्रजातियों की मछली का पालन कर रहे हैं. आज उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. वर्तमान समय में किसान मत्स्य पालन को एक बेहतर रोजगार के रूप में देख रहे हैं. क्योंकि इसमें कम समय में बेहतर मुनाफा होता है. बगुलाहा पंचायत वार्ड संख्या 08 के रहने वाले किसान नीरज ने लोकल 18 से बताया कि वह 1 एकड़ के तालाब में 2 सालों से मछलीपान कर रहे है. उन्होंने बताया कि एक सीजन में इससे लगभग 3 लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है.
दोस्त से मिला आइडिया
बिहार के अररिया में इन दिनों किसान खुद का स्वरोजगार सृजित कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. इसके साथ ही दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रहे हैं. ऐसे ही एक किसान अररिया के रानीगंज क्षेत्र के नीरज उर्फ निक्कू कुमार झा हैं. वह मछली पालन कर एक सीजन में 3 लाख की कमाई आसानी से कर लेते हैं. इससे पहले इस तालाब वाली जमीन पर वह खेती करते थे. हालांकि खुद का रोजगार शुरू करने का विचार उनके दोस्तों से मिला. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब एवं सोशल मीडिया से सीख कर मत्स्य पालन करना शुरू कर दिया. अब वह मछली पालन कर अच्छी कमाई कर रहे हैं.
2 साल से कर रहे हैं मछली पालन
किसान नीरज झा ने बताया कि वह 2 साल पूर्व मत्स्य पालन की शुरुआत की किए थे. जहां सबसे पहले उन्होंने डेढ़ एकड़ में तलाब खुदवाया और इसके बाद कटिहार से मछलियां के बीच लाने के साथ मत्स्य पालन शुरू किया. उनके लिए पहली बार यह एक तरह से प्रयोग ही था. हालांकि पहले ही प्रयास में उम्मीद से बेहतर मछलियां तैयार हुई और इससे उनकी आमदनी भी बढ़ी. इसके बाद व्यवसाय को व्यापक रूप देते हुए.
किसान निक्कू कुमार झा ने लोकल 18 से बतााय कि मछलियां तैयार होने के बाद व्यापारी उनके तालाब पर आकर खरीद कर ले जाते हैं. उन्होंने बताया कि उनके तालाब में 1-2 किलों तक मछ्ली होती है. उनकी मछलियां लोकल मार्केट के साथ-साथ बिहार के पूर्णिया, रानीगंज, बनमनखी ,भरगामा सहित सुपौल के जदिया, कुमारखंड तक जाती है. उनके पास रोहू, कतला, रेबा,बिग्रेड सहित कई तरह की मछलियां हैं. यही नहीं, वह मछलियों के सीड्स (बच्चा) भी तैयार करते हैं.
दोस्त के साथ करते हैं मछली पालन
किसान निक्कू कुमार झा ने बताया कि मिथिला की तीन प्रतिष्ठित सांस्कृतिक पहचान है, जिसमें मछली, पान, और मखाना शामिल है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह पशुपालन भी बड़े पैमाने पर करते हैं, जिसमें उनके पास 6 भैंस 3 गाय के साथ एक डेयरी है. जहां वह अपने दोस्त मिथुन के साथ मिलकर इसकी खेती करते हैं. हालांकि वह मछली पालन से आसानी से 3 लाख की कमाई कर लेते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
.