करौली की ये तिलगिनी मिठाई काली मिर्च के साथ बनती है सेहत का खजाना

Last Updated:

Tilgini Sweet Recipe: राजस्थान के करौली की खास तिलगिनी मिठाई अपने अनोखे स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए जानी जाती है. तिल और काली मिर्च से तैयार यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि कई बीमारियों में भी फायदेमंद मानी जाती है. इसकी खास रेसिपी और शीशे जैसी चमक इसे अलग पहचान देती है. यह मिठाई इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करती है, जिससे यह स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है.

करौली की अनूठी तिलगिनी मिठाई दिखने में बिल्कुल कांच या शीशे जैसी पारदर्शी होती है. पहली नजर में यह मिठाई कम और कोई सजावटी चीज ज्यादा लगती है. इसकी यही अनोखी बनावट लोगों को अपनी ओर खींच लेती है.

करौली की यह मशहूर तिलगिनी मिठाई पूरे साल नहीं मिलती. यह खास तौर पर करौली के प्रसिद्ध पशु मेले और उसके बाद लगभग एक सप्ताह तक ही बाजार में नजर आती है. यही वजह है कि लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं.

इस मिठाई को बनाने में ज्यादा चीजों का इस्तेमाल नहीं होता. गुड़ या चीनी की चाशनी, काली मिर्च और थोड़ा सा पीपलमेंट—बस यही इसकी असली पहचान है. कम सामग्री के बावजूद इसका स्वाद बेहद खास होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्थानीय कारीगरों के अनुसार तिलगिनी खांसी, जुकाम और हल्के बुखार में राहत देने में मददगार मानी जाती है. साथ ही यह जोड़ों के दर्द में भी फायदा पहुंचाने की बात कही जाती है. यानी स्वाद के साथ देसी इलाज का एहसास.

करौली में इस मिठाई को कुछ चुनिंदा मुस्लिम कारीगर ही बनाते हैं. पीढ़ियों से चली आ रही यह कला आज भी उसी पारंपरिक तरीके से जिंदा है, जो इसे और खास बनाती है.

जहां आमतौर पर मिठाई खाने के बाद पेट भर जाता है, वहीं तिलगिनी इसके उलट काम करती है. इसे खाने के बाद भूख और बढ़ने की बात स्थानीय लोग बताते हैं.

80 वर्षीय बुजुर्ग नेमीचंद बताते हैं कि बचपन से इस मिठाई का स्वाद वही है -यह गले को साफ करने और भूख बढ़ाने में मददगार है. उनके अनुसार, “ऐसा स्वाद करौली के अलावा कहीं नहीं मिलता.

तिलगिनी का भाव करौली में करीब ₹250 प्रति किलो रहता है. सीमित समय और खासियत के बावजूद यह आम लोगों की पहुंच में बनी रहती है.तिलगिनी सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि करौली की पहचान, परंपरा और देसी सेहत का संगम है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *