खाना खाने के बाद गैस से हो जाता है बुरा हाल? अपनाएं 5 आसान घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Last Updated:

Tips to Get Rid of Stomach Gas: खाना खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या कॉमन है. इससे निजात पाने के लिए आप अजवाइन, अदरक, सौंफ, हींग और पुदीने जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं. ये चीजें आपको तुरंत आराम दे सकती हैं. हालांकि समस्या ज्यादा हो और लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से मिलकर ट्रीटमेंट कराना चाहिए.

Zoom

अजवाइन, अदरक और हींग के नुस्खे पेट की गैस से राहत दिला सकते हैं.

Home Remedies For Gas Acidity: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान पूरी तरह बदल गया है. लोग देर रात तक जागते रहते हैं और खाने-पीने का कोई फिक्स टाइम नहीं है. इन सभी चीजों का सेहत पर बुरा असर पड़ता है. खासतौर से घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने से पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. पेट में गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी परेशानियां अब हम उम्र के लोगों को परेशान कर रही हैं. कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद भारीपन, खट्टी डकारें और बेचैनी महसूस होती है. ऐसे में हर बार दवा लेने की बजाय आपके किचन में मौजूद कुछ आसान घरेलू उपाय जल्द राहत दे सकते हैं. ऐसे 5 घरेलू नुस्खों के बारे में जान लेते हैं, जो आपको गैस और बदहजमी से तुरंत आराम दे सकते हैं.

यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने News18 को बताया कि अजवाइन और काला नमक गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर होता है. अजवाइन में मौजूद थायमोल पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और गैस बनने की समस्या कम होती है. आधा चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें. यह मिश्रण पेट के भारीपन और गैस को कुछ ही मिनटों में कम कर सकता है.

अदरक का सेवन करने से भी गैस की समस्या से राहत मिल सकती है. अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन बढ़ाने वाले गुण होते हैं. यह पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और गैस को बाहर निकालने में मदद करता है. आप खाना खाने के बाद अदरक का छोटा टुकड़ा नमक के साथ चबाएं. अदरक की बिना दूध वाली चाय भी पी सकते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सौंफ का पानी भी एक असरदार घरेलू नुस्खा है. सौंफ पाचन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. यह पेट को ठंडक देती है, गैस कम करती है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करती है. यही वजह है कि अक्सर खाना खाने के बाद सौंफ दी जाती है. एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं. सीधे सौंफ चबाना भी फायदेमंद होता है.

हींग का उपयोग करने से भी गैस से राहत मिल सकती है. हींग गैस और पेट दर्द के लिए एक पुराना और असरदार उपाय है. यह पेट में जमा गैस को बाहर निकालने और दर्द को कम करने में मदद करती है. एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पिएं. छोटे बच्चों के लिए हींग को पानी में घोलकर नाभि के आसपास लगाने से भी राहत मिलती है.

पुदीने की पत्तियां चबाने से भी गैस से राहत मिल सकती है. पुदीना पेट को ठंडक देता है और गैस, जलन व अपच को कम करता है. यह पित्त के प्रवाह को बढ़ाकर पाचन प्रक्रिया को तेज करता है. खाने के बाद 4-5 पुदीने की ताजा पत्तियां चबाएं या पुदीने की चाय पिएं. यह भारी भोजन के बाद होने वाली असहजता को जल्दी दूर करता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *