हार्ट अटैक का खतरा पहले चल जाएगा पता! सिर्फ करवा लें ये 5-6 ब्लड टेस्ट

Last Updated:

Heart Attack: दिल्ली के डॉक्टर अश्वनी मेहता और डॉक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि दिल का दौरा रोकने के लिए एंटीफॉस्फोलिपिड, ट्रोपोनिन, लिपोप्रोटीन, लिपिड प्रोफाइल और एपोबी ब्लड टेस्ट जरूरी हैं. इससे पहले ही आपको हार्ट अटैक आने का खतरा महसूस हो जाएगा.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली : हमारे देश में दिल का दौरा पड़ने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब दिल का दौरा पड़ने की कोई उम्र नहीं रह गई है. कम उम्र के लोगों को भी दिल का दौर लगातार पड़ता जा रहा है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इससे कैसे बचा जाए. ऐसे में देश के जाने-माने 2 बेस्ट कार्डियोलॉजिस्ट यानी हृदय रोग विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर आपने कुछ जरूरी ब्लड टेस्ट समय रहते करवा लिया है तो आप जान जाएंगे कि आपको दिल का दौरा पड़ने वाला है या नहीं. यह ब्लड टेस्ट आप किसी भी जनरल फिजिशियन से बोलकर लिखवा सकते हैं और कहीं से भी ये जांचें करवा सकते हैं.

इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ. अश्वनी मेहता और मॉडल टाउन दिल्ली के यथार्थ हॉस्पिटल के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ. चंद्रशेखर से लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की. डॉ. चंद्रशेखर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन भी हैं.  उनसे टीम ने खास बातचीत की. दोनों विशेषज्ञ ने कुछ खास टेस्ट के नाम बताएं हैं, जिन्हें आप समय रहते करवा सकते हैं.

एंटीफॉस्फोलिपिड और ट्रोपोनिन टेस्ट जरूरी

सर गंगा राम हॉस्पिटल के हार्ट फेल्योर प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉक्टर अश्वनी मेहता ने बताया कि कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने के मामले बढ़ रहे हैं. क्योंकि लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि क्या दिल का दौरा पड़ने से हम खुद को बचा सकते हैं तो मेरा जवाब होगा हां. अगर आप समय रहते अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच करवा लें और एंटीफॉस्फोलिपिड की करवा लें तो आपको पता चल जाएगा कि कहीं आपके दिल की आर्टरी में कोई ब्लॉकेज तो नहीं है. कोई खून का थक्का तो नहीं जम रहा है.

इसके अलावा एक और टेस्ट है. जो बहुत जरूरी है दिल का दौरा पड़ने से खुद को बचाने का. उसका नाम ट्रोपोनिन टेस्ट है. अगर आपने इसे करवा लिया है तो भी आप दिल का दौरा पड़ने से खुद को बचा सकते हैं. इसके अलावा ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी करवाना बेहद जरूरी है. अगर आपने इतनी जांच करवा ली तो आप समय रहते दिल का दौरा पड़ने के खतरे को रोक सकते हैं. किसी भी उम्र के लोग इसकी जांच करवा सकते हैं.

लिपोप्रोटीन और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट

दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष और हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि अगर आप जिम जाते हैं और देखने में बहुत फिट लगते हैं तो ऐसा नहीं है कि आपको दिल का दौरा नहीं पड़ेगा. दिल का दौरा फिट और जिम जाने वालों को भी पड़ सकता है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हमने बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के मामले में देखा है. उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के कई कारण होते हैं, जिसमें ज्यादा शराब पीना, सिगरेट पीना, कम नींद लेना, तनाव लेना और बिना वजह सप्लीमेंट लेना या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना भी दिल का दौरा पड़ने के कारण बन सकते हैं.

इसके अलावा अगर आपकी छाती में दर्द है. सांस फूल रही है. थकान महसूस हो रही है तो आप कुछ जरूरी जांच जरुर करवा लें, जिसमें पहली जांच लिपोप्रोटीन और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट है. इन दोनों को करवाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा एपोबी ब्लड टेस्ट आपके रक्त में उस प्रोटीन के स्तर को मापता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को पूरे शरीर में पहुंचाता है. यह हृदय रोग, दिल का दौरा, या स्ट्रोक के उच्च जोखिम का आकलन करने के लिए एक सटीक परीक्षण है. यही नहीं, अगर आप हाई-सेंसिटिविटी सी-रिएक्टिव प्रोटीन टेस्ट करवा लें तो भी आपको पता चल जाएगा कि आप दिल का दौरा के शिकार होंगे या नहीं. इतनी जांचें जरूर करवा लें.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *