दादी के नुस्खे से कालिका ने शुरू किया बिजनेस, आज महीने की है ₹40000 की कमाई

Last Updated:

Ranchi Success Story : रांची की कालिका अपने ब्रांड ‘द ब्लिसफुल’ के तहत 100% ऑर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाती हैं. वह अपनी दादी के नुस्खों से प्रेरित होकर घर पर ही ये प्रोडक्ट्स बना रही है. इसके साथ ही झारखंड, हैदराबाद, यूपी और बिहार के लोग खरीद भी रहे हैं. वह महीने की 30 से 40 हजार रुपये कमा लेती हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली कालिका आज अपना ब्रांड ‘द ब्लिसफुल’ चलाती हैं. इस ब्रांड के तहत वह ब्यूटी होममेड प्रोडक्ट बनाया करती हैं. कालिका ने बताया कि उनकी दादी घर में उबटन बनाती थी. हल्दी या मुल्तानी मिट्टी से वह उन सभी चीजों को मिलाते हुए अपना ब्रांड के तहत कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मार्केट में उतारी हैं. आज आलम यह है कि झारखंड ही नहीं, हैदराबाद, यूपी और बिहार के लोग भी उन्हें आर्डर करने लगे हैं.

कालिका बताती हैं उनकी दादी लोग जो घरों में इस्तेमाल करती थी. उसकी बात ही कुछ और थी. उसमें कोई केमिकल्स नहीं होता या कोई भी हार्मफुल चीज नहीं होती थी. जहां लगाते ही चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ जाता था और चेहरे की कई सारी समस्या जैसे पिंपल्स, हाइपर पिगमेंटेशन, टैन, कालापन यह सारी चीज दूर हो जाती थी, लेकिन आजकल जितने भी प्रोडक्ट बाजार में है. उसमें केमिकल्स मिले हुए हैं. ऐसे में उनका जो प्रोडक्ट है. वह 100% ऑर्गेनिक है.

100% ऑर्गेनिक है ये प्रोडक्ट

कालिका ने आगे बताया कि उनका जो प्रोडक्ट है. वह हंड्रेड परसेंट ऑर्गेनिक है. हम अपने प्रोडक्ट में कुछ भी बाहर का नहीं मिलाते हैं. आपको बीटरूट का लिप बाम देखने को मिलेगा. इसके अलावा चावल से बनाया गया उबटन, हल्दी और मुल्तानी मिट्टी से बनाया गया फेस पैक. हम घरेलू चीजों से जैसे चावल, हल्दी, चंदन, मुल्तानी मिट्टी यह सारी चीजों का इस्तेमाल करके ही सारे प्रोडक्ट बनाती हैं.

कालिका ने बताया कि यह सारी सीख उन्हें अपनी दादी से ही मिली है. हालांकि वह इस दुनिया में तो नहीं हैं, लेकिन उनके नुस्खे काफी काम आ रहे हैं. आज उनके जितने भी कस्टमर हैं, हैदराबाद, यूपी, बिहार से एक बार लेते हैं तो दोबारा फिर आर्डर करते हैं. उनका प्रोडक्ट हर स्किन वालों के लिए है. आज तक कभी एक भी शिकायत नहीं आई और यह बात में गारंटी के साथ कह सकती हूं.

ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ शुरू किया बिजनेस

कालिका ने आगे बताया कि उन्होंने संत जेवियर से मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया और ग्रेजुएशन के साथ-साथ उन्होंने ये काम शुरू कर दिया था. अब तो पढ़ाई 1 साल पहले खत्म हो चुकी है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें नौकरी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. वह खुद ही अपने पैरों पर खड़ी हैं और खुद ही बॉस हैं. उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन एक दो हफ्ते का कोर्स किया था. बस इससे अधिक और कुछ नहीं और आज महीने की 30 से 40 हजार तक अच्छी कमाई हो जाती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *