दीदी ने हिंदू समाज का नाम खराब किया…मोनालिसा की शादी पर भड़की छोटी बहन, पापा पर भी खुलासा

Last Updated:

Viral Girl Monalisa News: वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले की फरमान खान से शादी के बाद छोटी बहन ने सनसनीखेज बयान दिया. कहा, ”दीदी ने हिंदू समाज का नाम खराब कर दिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, दीदी को वापस लौटा दो.” खरगोन में परिवार रो रहा है, ये भी बताया कि मोनालिसा का मोबाइल छीन लिया गया है. पिता को लेकर भी बड़ा खुलासा किया…

Zoom

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर भड़की छोटी बहन.

Khargone News: ”मोहन यादव से यही बिनती करते हैं कि वो मेरी दीदी को जल्दी लौटा दें, हिंदू समाज का नाम पूरा खराब कर दिया, मेरी दीदी से बात भी नहीं हो रही, मेरी मां भी रो रही, मेरा भाई भी रो रहा, मेरे पापा को ले गए, मेरे पापा को रोड गली में छोड़ दिया…” ये गुहार वायरल गर्ल मोनालिसा की बहन की है. प्रयागराज महाकुंभ 2025 में वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा अब अपनी शादी की वजह से फिर वायरल हो रही है.

सिर उठाकर चलने लायक नहीं छोड़ा…
लेकिन, इस बार पूरा परिवार और समाज उससे नाराज हैं. मध्य प्रदेश में खरगोन स्थित घर पर मातम सा माहौल है. दरअसल, मोनालिसा ने बीते दिनों मंदिर में फरमान खान के साथ सात फेरे ले लिए. ये शादी जहां लव जिहाद जैसे आरोपों में घिर गई, वहीं परिवार के हर सदस्य को मानों गहरी चोट दे गई. पहले दादी, मां-बाप और अब मोनालिसा की बहन ने भी इस मामले में खुलकर विरोध किया. दिया. छोटी बहन ने रोते-रोते कहा, ”दीदी ने हिंदू समाज का नाम खराब कर दिया, हमें सिर उठाकर चलने लायक नहीं छोड़ा.”

पापा को केरल ले गए और…
छोटी बहन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाई कि मेरी दीदी को जल्दी वापस लौटा दो. इस शादी की बात पर छोटी बहन भड़क उठी. उसने कई राज भी खोल दिए. बताया, शादी के बाद दीदी से एक बार भी बात नहीं हो पाई. आरोप लगाया, फरमान खान ने मोनालिसा का मोबाइल छीन लिया है. घर में मां और भाई लगातार रो रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है. पिता के लिए तो बड़ी बात कह दी. बताया, “पापा को केरल ले जाकर बीच रास्ते में छोड़ दिया गया. परिवार की आर्थिक हालत बहुत खराब है. हम लाचार हैं. सरकार मदद करे और दीदी को घर वापस लाए.”

मुख्यमंत्री से अपील, हस्तक्षेप करें…
मोनालिसा महाकुंभ में प्रसिद्धि पाने के बाद परिवार की उम्मीदें बढ़ गई थीं. लेकिन, अचानक फरमान खान के साथ शादी ने सब कुछ बदल दिया. परिवार का कहना है कि यह फैसला हिंदू परंपराओं और मर्यादा के खिलाफ है. छोटी बहन के शब्दों में गुस्से के साथ दर्द भी साफ झलक रहा था. उसने कहा, ”दीदी ने हिंदू समाज का नाम खराब किया, अब हम सिर उठाकर बाहर नहीं निकल पा रहे.” मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील करते हुए परिवार ने कहा कि वे हस्तक्षेप करें और बेटी को वापस लाएं. छोटी बहन ने भावुक होकर कहा, ”दीदी को हमसे अलग कर दिया गया है. हमें न्याय चाहिए.”

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *