बाहर निकलता जा रहा है पेट, तो यहां जानें कारण और बचाव के आसान तरीके

Last Updated:

देखा जा रहा है लोग अपने पेट संबंधित बीमारियों से काफी परेशान हो रहे हैं और कम उम्र के युवाओं के भी पेट बाहर निकल रहे हैं। पेट बाहर निकलना कई समस्याओं को उत्पन्न कर रहा है जो धीरे-धीरे कई बीमारियों में तब्दील हो जा रहा है तो आईए जानते हैं इस बीमारी से कैसे बचें और क्यों बाहर निकल रहा है सभी के पेट।

देखा जा रहा है कि लोग पेट से संबंधित बीमारियों से काफी परेशान हैं और कम उम्र के युवाओं का भी पेट बाहर निकल रहा है. पेट का बाहर निकलना कई समस्याओं को जन्म दे रहा है, जो धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों में बदल सकती हैं. आइए जानते हैं कि इस समस्या से कैसे बचा जाए और पेट बाहर निकलने के क्या कारण हैं.

खान-पान की वजह से बाहर निकल रहा पेट
लोकल 18 से बात करते हुए प्रेमा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अम्मान अली बताते हैं कि पेट बाहर आने के कई कारण होते हैं. पेट कई बीमारियों के कारण भी बाहर निकलता है और उनके अलग-अलग लक्षण होते हैं. ज्यादातर मामलों में पेट खान-पान की वजह से बढ़ता है. लक्षणों के अनुसार ही इसका इलाज किया जाता है. पेट बढ़ने से बीपी, थायराइड, शुगर, ज्यादा दर्द की दवाइयों का सेवन और महिलाओं में पीसीओडी जैसी बीमारियों के कारण वजन के साथ पेट भी बाहर निकलता है. ऐसी स्थिति में जीवनशैली को सही रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि पेट बढ़ने से कई बीमारियां शुरू हो जाती हैं.

युवाओं में बैठकर काम करने से बढ़ रहा पेट
युवाओं में पेट बाहर निकलने का मुख्य कारण लंबे समय तक एक जगह बैठकर काम करना और अधिक जंक फूड खाना है. जंक फूड में घटिया गुणवत्ता का तेल इस्तेमाल होता है, जो कई बीमारियों को जन्म देता है. इससे फैटी लिवर जैसी समस्या भी बढ़ती है. युवा जितना भारी खाना खाते हैं, उतना शारीरिक काम नहीं करते, जिससे शरीर में चर्बी जमा होती जाती है. यह चर्बी सबसे ज्यादा पेट के आसपास जमा होती है, जो पेट बाहर निकलने का मुख्य कारण बनती है.

नियमित रूप से करें एक्सरसाइज
अगर आप चाहते हैं कि आपका पेट बाहर न निकले, तो सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान दें. तला-भुना और बाहर का खाना न खाएं और कोशिश करें कि घर का ही भोजन करें. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. यदि किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो योग्य चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज शुरू करें, क्योंकि छोटी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है. पेट का बढ़ना कई बीमारियों की शुरुआत हो सकता है, जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, दिल और सांस से जुड़ी समस्याएं.

छोटी लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुकसान
यदि आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो तला-भुना और ज्यादा चर्बी वाला भोजन न करें. रोज सुबह कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें. खाना धीरे-धीरे खाएं और जल्दबाजी में न खाएं. खाने के तुरंत बाद न सोएं, बल्कि 30 मिनट बाद ही आराम करें. खाना खाने के बाद कुछ देर टहलना भी जरूरी है. इन आदतों को अपनाकर आप पेट बढ़ने से बच सकते हैं और कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *