LIVE: बैतूल में गेहूं के ढेर में लगी भीषण आग; नर्मदा में डूबे दो छात्रों की दर्दनाक मौत

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

कटकर रखी फसल बनी राख! बैतूल में गेहूं के ढेर में लगी भीषण आग, किसान को लाखों का नुकसान

बैतूल जिले के एनस गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई सूखी फसल होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और गेहूं का पूरा ढेर बारूद की तरह जल उठा देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई इस घटना में किसान को करीब दो लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना से किसान पूरी तरह टूट गया है और मेहनत पर पानी फिर गया

नर्मदा में डूबे दो छात्रों की दर्दनाक मौत! 2 दिन बाद मिले शव, परिवार में मचा कोहराम

नर्मदा नदी में डूबे दो छात्रों के शव आखिरकार बरामद कर लिए गए हैं यह हादसा शुक्रवार को हुआ था, जब दोनों छात्र जमतरा घाट पर नहाने गए थे और अचानक गहरे पानी में चले गए मृतकों की पहचान एडविन जॉर्ज और जॉनी एक्का के रूप में हुई है घटना के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था SDRF की टीम को जिलहरी घाट के पास दोनों शव मिले, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है फिलहाल गौर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

रामपथगमन हाईवे पर भीषण हादसा! ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल

सतना में रामपथगमन हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत सतना-रीवा रोड स्थित दिवित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में अमित सिंह (32 वर्ष), निवासी सतना शामिल हैं. टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बैतूल में आज पहुंचेंगे नरेंद्र सिंह तोमर, खंडेलवाल परिवार से मिलकर देंगे श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज बैतूल दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 1:30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंचेंगे, जहां उनकी पुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे और परिवार से मुलाकात करेंगे. इस दुखद घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. जानकारी के अनुसार, कल बैतूल में एक बड़ी शोक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके बाद हेमंत खंडेलवाल धीरे-धीरे पार्टी के कामकाज को फिर से शुरू करेंगे.

आज उज्जैन से मंत्रालय तक व्यस्त रहेंगे सीएम मोहन यादव, दीक्षांत समारोह से कैबिनेट बैठक तक कई अहम कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है. वे सुबह 10 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे. उज्जैन पहुंचकर सुबह 11 बजे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा नगर निगम योजनाओं और सिंहस्थ 2028 से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे और 4:35 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे. वहीं रात 8 बजे ‘बिम्सटेक युवा सांस्कृतिक विरासत एवं सतत विकास’ विषय पर आयोजित गहन अध्ययन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.

तेज रफ्तार कार बनी कहर! बाउंसर्स से भरी गाड़ी ने चाट ठेले को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल

मंडला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब बाउंसर्स से भरी एक चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे चाट-फुलकी के ठेले में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला करीब 10 फीट दूर जाकर उछल गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो बाउंसर और ठेला संचालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में दो लोगों के मुंह में गंभीर चोट आई है, जबकि एक व्यक्ति की पसलियां टूट गई हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना देवदरा ग्राम स्थित श्रम कार्यालय के पास रविवार देर शाम की बताई जा रही है. फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

आज होगी मोहन यादव कैबिनेट की अहम बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज शाम 5 बजे मंत्रालय में होने जा रही है. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. सबसे ज्यादा चर्चा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर है. माना जा रहा है कि कैबिनेट में 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होली से पहले ही इसकी घोषणा की थी. अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर होगा. इससे लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *