शाजापुर में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने दुर्गा गार्डन के पास से 12,800 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए – shajapur (MP) News


शाजापुर में लालघाटी पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लालघाटी पुलिस को 16 मार्च की रात मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, दुर्गा गार्डन के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस जब दुर्गा गार्डन के पास पहुंची, तो स्ट्रीट लाइट के उजाले में सात व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखते ही सभी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इन्हें किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पंकज यादव (36), दीपक गवली (31), संतोष कुशवाह (30), समीर खान (26), सद्दाम पठान (32), अमृतलाल शर्मा (55) और राधेश्याम कुशवाह (52) शामिल हैं। तलाशी के दौरान जुआ फड़ से कुल 12,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही पंचों की मौजूदगी में जब्ती पंचनामा तैयार किया और नकदी और ताश के पत्तों को जब्त कर लिया। आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर मौके से छोड़ा गया। बाद में थाना पहुंचकर जब्त सामान मालखाने में जमा कराया गया और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *