Last Updated:
Leo Horoscope Today, आज का सिंह राशिफल: आज चंद्रमा के साथ राहु, मंगल और बुध की युति बनी हुई है. यह योग कल की तुलना में परिस्थितियों को थोड़ा नियंत्रित करने वाला माना जा रहा है, जिससे सिंह राशि के जातकों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है. चंद्रमा की स्थिति मानसिक रूप से शांति देने वाली रहेगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कल की तुलना में बेहतर माना जा रहा है.
Leo Horoscope Today 17 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: आज 17 मार्च 2026 मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कुछ राहत लेकर आ सकता है. दोपहर तक घनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है और कुंभ राशि भी बन रही है. चंद्रमा के साथ राहु, मंगल और बुध की युति बनी हुई है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, यह योग कल की तुलना में परिस्थितियों को थोड़ा नियंत्रित करने वाला माना जा रहा है, जिससे सिंह राशि के जातकों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है. चंद्रमा की स्थिति मानसिक रूप से शांति देने वाली रहेगी.
सिंह राशि करियर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कल की तुलना में थोड़ा बेहतर रहने की संभावना है. शुक्र, शनि और सूर्य आज आय के स्थान में विराजमान हैं. इस कारण कार्यस्थल पर लाभ के योग बन सकते हैं. आज आपका स्वभाव भी मधुर रहेगा, जिससे सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है. इनकम के नए रास्ते खुलने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि इसके साथ ही विलासिता से जुड़ी चीजों पर खर्च भी बढ़ सकता है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके प्रयास आज सफल हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ माना जा रहा है. गुरु पंचम भाव में स्थित है, जिससे उच्च शिक्षा और पढ़ाई में अच्छे अवसर मिलने की संभावना बन रही है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए मिला जुला परिणाम देने वाला हो सकता है. जिन लोगों को पहले से कोई पुरानी बीमारी है, वह फिलहाल बनी रह सकती है. हालांकि इन बीमारियों में धीरे धीरे सुधार के संकेत भी दिखाई देने लगेंगे. अच्छी बात यह है कि आज किसी नए रोग या बीमारी के संकेत नहीं मिल रहे हैं.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कल की तुलना में बेहतर माना जा रहा है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके कामकाज में धीरे धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. कारोबार फिर से पटरी पर आता हुआ नजर आएगा. लाभ के योग भी बन रहे हैं. खासतौर पर महिलाओं से जुड़ी वस्तुओं, सौंदर्य उत्पादों और विलासिता की चीजों से जुड़े व्यापारियों को आज ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो दिन की शुरुआत थोड़ी उतार चढ़ाव वाली हो सकती है. सुबह के समय पति पत्नी या प्रेम संबंधों में छोटे मोटे विवाद होने की संभावना है. हालांकि दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति में सुधार आने लगेगा. इसके बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. आपसी समझ और बातचीत से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिल सकता है, जिससे संबंध और मजबूत होंगे.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों के लिए अंक 3 खास तौर पर शुभ माना गया है. इसके अलावा अंक 1, 2 और 8 अंक भी लाभ देने वाले हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसले लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद हो सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के लोग नशे से दूर रहें और किसी भी महिला से बहस या विवाद करने से बचें. वहीं, आज के दिन सर्वांगीण विकास और शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुबेर भगवान की आराधना करना भी लाभकारी माना गया है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.