आप भी हैं 2026 की ब्राइड? तो ट्राई करें ये मेवाती ज्वेलरी, लगेंगी सबसे हटके!

Last Updated:

मेवात क्षेत्र की महिलाएं शादी और त्योहारों पर अपनी पारंपरिक आभूषण पहनती हैं. गले में हंसली, गुलिबंद, रानीहार और पैरों में चांदी के कड़े पहनना उनकी शोभा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है. ये आभूषण पारंपरिक संस्कृति का अहम हिस्सा हैं और महिलाओं की सुंदरता को और निखारते हैं.

मेवात क्षेत्र की पारंपरिक आभूषण संस्कृति में हंसली का खास महत्व है. परंपरा के अनुसार, कन्याओं को हंसली नहीं पहनाई जाती, जबकि शादी के समय लड़के के परिवार की ओर से इसे महेर के रूप में लड़की को भेंट किया जाता है. यह आमतौर पर 24 कैरेट सोने से बनी होती है और इसका आकार और वजन अलग-अलग हो सकता है. हंसली पहनने से यह पहचान भी होती है कि महिला शादीशुदा है. इसलिए मेवात की विवाहित महिलाएं इसे अपनी परंपरा और पहचान के रूप में हमेशा गले में पहनती हैं.

अलवर और मेवात क्षेत्र की महिलाएं गले में मेवाती गुलिबंद पहनती हैं. यह सोने से बना होता है और खूबसूरती से डिज़ाइन किया जाता है ताकि गले में पहनी महिलाओं को सुंदर और आकर्षक लगे. ज्यादातर महिलाओं को यह महेर के रूप में मिलता है, और यदि नहीं मिलता तो महिलाएं इसे खुद खरीदकर पहनती हैं. यह आभूषण विशेष रूप से नवविवाहित महिलाएं शादी की पार्टी या अपने पीहर जाते समय पहनती हैं.

मेवात क्षेत्र में शादीशुदा महिलाएं पैरों में चांदी के कड़े पहनती हैं, जो दोनों पैरों में पहने जाते हैं. ये मजबूत चांदी से बनाए जाते हैं और ज्यादातर महिलाएं इन्हें लगातार पैरों में पहने रखती हैं. कड़े का वजन कम से कम 500 ग्राम से लेकर दो किलो तक हो सकता है, जबकि अधिकांश महिलाओं के कड़े एक किलो या उससे अधिक के होते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब लड़की की शादी होती है, तो वह अपने मेहंदी वाले हाथों में चांदी से बना आकर्षक डिज़ाइन वाला हथफूल पहनती है. यह आभूषण शादीशुदा महिलाएं शादी की पार्टी या त्योहारों पर भी पहनती हैं और यह मेवाती संस्कृति की विशेष पहचान को दर्शाता है.

शादी हो या ईद का त्योहार, हर खुशी के मौके पर मेवात की महिलाएं पारंपरिक आभूषण पहनती हैं. गले में हंसली और गुलिबंद के साथ वे मेवाती रानीहार भी धारण करती हैं, जिससे उनकी सुंदरता और निखर जाती है. यह आभूषण आमतौर पर चांदी से बना होता है और मेवात की पारंपरिक संस्कृति और पहचान का अहम हिस्सा माना जाता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *