Last Updated:
Shivpuri News: शिवपुरी में पहली बार रोबोटिक सर्जरी हुई. वहीं देश में यह पहला अवसर था जब किसी स्वास्थ्य शिविर के दौरान रोबोटिक सर्जरी की गई. इस सर्जरी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद देखा. जानें पूरा मामला…
रोबोटिक सर्जरी देखते सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया.
Shivpuri News: शिवपुरी में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से सफल ऑपरेशन हुआ. खास बात ये कि इस पूरे ऑपरेशन को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद देखा. शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान रोबोटिक सर्जरी की गई. शिवपुरी जिले में यह पहली रोबोटिक सर्जरी रही.
एक नया रिकॉर्ड भी कायम!
साथ ही पूरे देश में किसी स्वास्थ्य शिविर के दौरान ऐसी अत्याधुनिक सर्जरी पहली बार हुई. स्वास्थ्य शिविर में आए एक हर्निया मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी प्रसिद्ध सर्जन डॉ. मेहक भंडारी और उनकी टीम ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से की. मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा वाली) इस प्रक्रिया में सटीकता, दक्षता और मरीज के कम दर्द तथा शीघ्र रिकवरी का नया रिकॉर्ड कायम हुआ.
पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सर्जरी की पूरी प्रक्रिया को निकट से देखा और डॉ. मेहक भंडारी समेत पूरी टीम की सराहना की. उन्होंने कहा, ”आधुनिक चिकित्सा तकनीक को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम नागरिकों, खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. यह मिशन जनसेवा और विश्वस्तरीय उपचार का अनुपम उदाहरण है. यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है.”
चिकित्सा सेवा को नई दिशा
शिविर में सैकड़ों मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया. रोबोटिक सर्जरी ने चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा दी है. स्थानीय लोगों और चिकित्सा जगत में इस सफलता को लेकर उत्साह है. डॉ. मेहक भंडारी ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी भविष्य की चिकित्सा है, जिसमें त्रुटि की संभावना न्यूनतम होती है. यह घटना स्वास्थ्य सेवा मिशन की सफलता का प्रतीक बन गई है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.