‘मोनालिसा की शादी गैर-कानूनी’, मामले में नाजिया इलाही की एंट्री, जानें क्या कहा

Last Updated:

Viral Girl Monalisa Marriage News: केरल में हुई वायरल गर्ल मोनालिसा की फरमान से शादी को सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट नाजिया इलाही खान ने गैर-कानूनी बताया है. वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ खरगोन पहुंच गई हैं. देखिए न्यूज 18 से खास बातचीत में उन्होंने क्या-क्या कहा…

Zoom

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के मामले में खरगोन पहुंची नाजिया इलाही.

Khargone News: प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की मुस्लिम युवक फरमान से हुई शादी पर घमासान तेज हो गया है. केस में सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता नाजिया इलाही खान की एंट्री हो गई है. वह फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ दिल्ली से खरगोन पहुंचीं. उन्होंने न्यूज 18 से खास बातचीत में इस शादी को पूरी तरह गैर-कानूनी करार दिया.

मोनालिसा को सीरिया भेज देंगे…
नाजिया ने कहा, ”यह शादी कानूनी रूप से अमान्य है. इस्लाम भी इसे स्वीकार नहीं करता. हम लव जेहाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पूरी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.” नाजिया इलाही खान ने आरोप लगाया कि मोनालिसा के परिजन और स्थानीय लोग शादी का पुरजोर विरोध कर रहे हैं. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोनालिसा को सीरिया भेजने की तैयारी चल रही है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से जांच कराने की मांग की है.

राष्ट्रपति, सीएम तक पहुंचाऊंगी बात…
नाजिया ने बताया, वह मोनालिसा के परिजनों और सनोज मिश्रा की तरफ से इस मामले की पैरवी करेंगी. उन्होंने केरल सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही राष्ट्रपति, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने का कार्यक्रम बनाया है. नाजिया ने कहा, ”शादी की बात छिपाकर धोखाधड़ी हुई है. हम हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.”

परिवार भी विरोध में…
दूसरी ओर मोनालिसा के परिवार ने भी इस शादी का खुलकर विरोध किया है. स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. नाजिया ने खरगोन पहुंचकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस से भी मुलाकात की और मामले की तुरंत जांच की मांग की. उन्होंने आशंका जताई कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो मोनालिसा की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.

बता दें कि मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोंसले की शादी इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. मोनालिसा ने फरमान खान से शादी की. मोनालिसा के पिता ने जबरन शादी कराने की कोशिश का आरोप लगाया है. कुछ लोग इसे मोनालिसा का निजी फैसला बता रहे हैं तो कुछ इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *