भोजन के बाद तुरंत बिस्तर पकड़ना सेहत पर पड़ेगा भारी, आज ही बदलें अपनी यह आदत

Last Updated:

khana khane ke bad letne se kya hota hai: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं? ऋषिकेश के डॉ. राजकुमार (आयुष) के अनुसार, यह आदत आपके पाचन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. भोजन के तुरंत बाद लेटने से एसिड रिफ्लेक्स, सीने में जलन, गैस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. बेहतर पाचन और अच्छी सेहत के लिए खाने के बाद कम से कम 20-30 मिनट तक हल्की वॉक या सीधे बैठने की सलाह दी जाती है.

Khana Khane Ke Bad Letne Se Kya Hota Hai: ऋषिकेश की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर सेहत से जुड़ी छोटी मगर जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। खाने के तुरंत बाद सोफे या बिस्तर पर सुस्ताने की आपकी यह ‘आरामदायक’ आदत असल में आपके पाचन तंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन है। डॉ. राजकुमार (आयुष) के अनुसार, यह छोटी सी चूक न केवल सीने में जलन और गैस पैदा करती है, बल्कि लंबे समय में आपके शरीर को गंभीर बीमारियों का घर बना सकती है। आइए जानते हैं कि खाने के बाद लेटना आपकी सेहत के साथ कैसे खिलवाड़ कर रहा है।

पाचन तंत्र पर पड़ता है बुरा असर
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि जब हम खाना खाते हैं तो शरीर के अंदर पाचन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. पेट और आंतें मिलकर भोजन को धीरे-धीरे पचाने का काम करती हैं. इस दौरान शरीर का सीधा रहना पाचन के लिए मददगार माना जाता है. लेकिन जब कोई व्यक्ति खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाता है तो पेट में मौजूद एसिड ऊपर की तरफ आ सकता है.

सीने में जलन और गैस की समस्या
डॉक्टर के अनुसार, यही वजह है कि कई लोगों को खाने के बाद सीने में जलन, गैस या खट्टी डकार की शिकायत होने लगती है. यह समस्या कभी-कभी ही नहीं बल्कि बार-बार भी हो सकती है अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे. लेटने की स्थिति में गुरुत्वाकर्षण का लाभ नहीं मिल पाता, जिससे एसिड रिफ्लेक्स की समस्या बढ़ जाती है.

धीमी हो जाती है पाचन प्रक्रिया
खाने के तुरंत बाद लेटने से पाचन की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है. जब व्यक्ति बैठा या खड़ा रहता है तो गुरुत्वाकर्षण के कारण भोजन आसानी से पेट से आगे बढ़ता रहता है. लेकिन लेटने की स्थिति में यह प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है. इससे खाना पेट में ज्यादा देर तक रुक सकता है और व्यक्ति को भारीपन महसूस होने लगता है.

वजन बढ़ना और सुस्ती का कारण
कई लोग बताते हैं कि उन्हें खाने के बाद पेट फूलना, डकार आना या सुस्ती महसूस होती है. यह सब संकेत हो सकते हैं कि पाचन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है. यह आदत वजन बढ़ने की एक वजह भी बन सकती है. जब हम खाना खाने के बाद थोड़ा चलते हैं या सक्रिय रहते हैं तो शरीर उस भोजन से मिली ऊर्जा का बेहतर उपयोग कर पाता है. लेकिन, अगर कोई व्यक्ति खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाए या सो जाए तो शरीर की गतिविधि कम हो जाती है.

क्या करें? डॉक्टर की सलाह
उन्होंने बताया कि खाने के बाद कम से कम 20 से 30 मिनट तक सीधा बैठना या हल्का टहलना बेहतर होता है. इससे पाचन तंत्र सक्रिय रहता है और शरीर को भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का फायदा भी सही तरीके से मिलता है. हालांकि खाने के तुरंत बाद तेज दौड़ना या भारी व्यायाम करना भी सही नहीं माना जाता. हल्की वॉक या सामान्य गतिविधि ही पर्याप्त होती है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *