सीधी में लोकायुक्त का शिकंजा, जमीन के काम के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी जिले में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 04:34:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 04:34:29 PM (IST)

सीधी में लोकायुक्त का शिकंजा

HighLights

  1. सीधी में लोकायुक्त टीम ने पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
  2. वारिसाना और इतलाबी कार्य के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आरोप
  3. ट्रैप कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। सीधी जिले में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को की गई। घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार झगरहा निवासी मुनिश्वर प्रसाद सोनी (45) ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी शीला सोनी के नाम दर्ज 0.0362 हेक्टेयर भूमि के इतलाबी कार्य और माता की मृत्यु के बाद वारिसाना दर्ज कराने के लिए हल्का पटवारी मुनेंद्र सिंह भदौरिया उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

पहले ले चुका था 25 हजार रुपये

शिकायत में बताया गया कि पटवारी 11 मार्च को पहले ही 25 हजार रुपये ले चुका था और शेष राशि की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।

ट्रैप कार्रवाई में पकड़ा गया

इसके बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। सोमवार को पटवारी मुनेंद्र सिंह भदौरिया को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *