Lipstick Tips: सूखी Lipstick को न समझें बेकार, ये Amazing Beauty Hacks मिनटों में बना देंगे Brand New

हमारी फेवरेट लिपस्टिक न जाने कब रखे-रखे सूख जाती है और हमें पता भी नहीं चलता है। वहीं कई बार जब लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं, तो वह जल्दी टूट जाती है। कई बार थोड़ा सा इस्तेमाल करने से बाद हम लिपस्टिक को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुरानी और सूखी लिपस्टिक कितने काम की होती है। क्या आप जानती हैं कि आसान नुस्खों की मदद से आप सूखी, पुरानी और टूटी हुई लिपस्टिक को फिर से नया रूप दे सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूखी लिपस्टिक को फेंकने की बजाय इसको दोबारा कैसे इस्तेमाल में ला सकती हैं।

सूखी लिपस्टिक में नारियल तेल डालें

अगर मैट लिपस्टिक ज्यादा ड्राई हो गई है और होंठों पर सही से नहीं लग रही है। तो इसको फेंकने की जरूरत नहीं है। आप बुलेट से लिपस्टिक को थोड़ा सा बाहर निकालें। फिर इस पर बादाम तेल या फिर नारियल तेल की एक-दो बूंद डालें। अब इसको रातभर के लिए छोड़ दें। इस तरह से अगले दिन आप पाएंगी कि आपकी लिपस्टिक मक्खन की तरह स्मूथ हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: महंगे Products छोड़ें! Expert का यह नुस्खा Dead Skin हटाकर देगा चेहरे पर Natural Glow. 

गर्म पानी का इस्तेमाल

लिपस्टिक सूखने की मुख्य वजह इसकी नमी का खत्म हो जाना है। इसके लिए एक कटोरी में गर्म पानी लें। फिर लिपस्टिक को अच्छे से बंद करके इसमें 5 से 10 मिनट के लिए रख दें। गर्म पानी की गर्माहट से अंदर जमा हुआ वैक्स पिघल जाएगा और टेक्सचर फिर से मुलायम हो जाएगा।

टूटी हुई लिपस्टिक को ऐसे जोड़ें

जब महंगी लिपस्टिक टूट जाती है, तो बड़ा दुख होता है। लेकिन इसको ठीक करना बहुत आसान है। टूटे हुए हिस्से के निचले सिरे को लाइटर या माचिस की मदद से पहले हल्का गर्म कर लें। फिर जब लिपस्टिक पिघल जाए, तो इसको वापस बेस पर चिपकाएं। इसको 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस आसान तरीके से आपकी लिपस्टिक फिर से जुड़ जाएगी।

कस्टमाइज्ड लिप पैलेट

अगर आपके पास कई लिपस्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े बचे हैं। तो आप सभी टुकड़ों को एक चम्मच में निकाल लें। फिर मोमबत्ती की लौ के ऊपर रखकर लिपस्टिक के टुकड़ों को हल्का पिघलाएं। अब इसमें थोड़ा सा वैसलीन मिलाएं। इस मिश्रण को एक छोटी खाली डिब्बी में भर लें और जमने दें। इस आसान तरीके से आपका नया क्रीमी लिप बाम या लिपस्टिक पैलेट तैयार है।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *