सट्टे और जुए की कमाई का दान नहीं: गुना में सजेगा 9 फीट की महाकाली का दरबार; सदस्यों की तनख्वाह से होगा आयोजन – Guna News


गुना के तलैया मोहल्ले में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आज जबलपुर से महाकाली की 9 फीट ऊंची प्रतिमा पहुंच रही है, जहां बिना चंदे के समिति सदस्यों की एक महीने की तनख्वाह से 9 दिनों तक ‘गुना की महारानी’ का दरबार सजेगा और शतचंडी यज्ञ चलेगा। झांकी परिसर में समिति द्वारा विशेष बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें स्पष्ट लिखा होगा कि जुआ, सट्टा या क्रिकेट सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से कमाए गए रुपयों का दान कृपया हमें न दें। समाज में कुरीतियों के खिलाफ संदेश देने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि लोगों को यह समझाया जा सके कि गलत काम हमेशा गलत ही होता है। बिना चंदे के हो रहा आयोजन, सदस्यों ने दी तनख्वाह इस झांकी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आयोजन समिति इसके लिए किसी भी व्यक्ति के पास चंदा मांगने नहीं जाएगी और यह पूरी तरह से बिना चंदे की झांकी है। झांकी का पूरा खर्च उठाने के लिए समिति के सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने अपनी एक माह की तनख्वाह या मजदूरी का योगदान दिया है। जबलपुर के कलाकार ने बनाई 9 फीट की प्रतिमा इस बार ‘गुना की महारानी’ के रूप में महाकाली की जो भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है, उसकी ऊंचाई नौ फीट है। इस 9 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण जबलपुर के प्रसिद्ध कलाकार विजय सोनकर द्वारा विशेष रूप से किया गया है। प्रदेश में चैत्र नवरात्रि की एकमात्र झांकी पूरे मध्य प्रदेश में एकमात्र गुना ही ऐसा जिला है, जहां चैत्र नवरात्रि के अवसर पर इस तरह का विशेष दरबार लगाया जाता है। पिछले वर्ष से ही तलैया मोहल्ले में यह झांकी लगना शुरू हुई है, जो आकर्षण का केंद्र रही थी और इसे देखने आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। तीसरे दिन जगराता, दशमी को पालकी में होगा विसर्जन नौ दिनों तक सजने वाले इस दरबार में शतचंडी यज्ञ के साथ-साथ नवरात्रि के तीसरे दिन जगराते का भी आयोजन किया जाएगा। दशमी वाले दिन नौ फीट ऊंचाई वाली माता की प्रतिमा कांधे पर सवार होकर पालकी में झांकी स्थल से सिंगवासा तालाब तक जाएगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *