रीवा में तीन होटलों से पकड़े गए 14 घरेलू गैस सिलिंडर, प्रशासन कर रहा रेस्टोरेंट्स की जांच

रीवा में खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 10:47:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 10:56:36 AM (IST)

होटलों से जब्त किए गए सिलिंडर।

HighLights

  1. घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्य में उपयोग किया जा रहा था
  2. आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए केस तैयार किया
  3. बीड़ा–सेमरिया रोड स्थित होटलों में की गई जांच में मिले सिलिंडर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने गत रविवार देर रात को बीड़ा–सेमरिया रोड स्थित कई प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की।

जांच के दौरान जायका जंक्शन रेस्टोरेंट से 3, सिंह रॉयल रेस्टोरेंट से 6 और रवींद्र होटल से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।इस प्रकार कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्ती की कार्रवाई में बरामद हुए। खाद्य विभाग ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्य में उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *