छतरपुर में घर से जेवर-नकदी के साथ गैस सिलेंडर चोरी: इलाज कराने ग्वालियर गया था परिवार, पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर के वार्ड नंबर 17 स्थित बुंदेला बब्बा कॉलोनी में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। हरनाम सिंह यादव का परिवार अपनी पत्नी के इलाज के लिए ग्वालियर गया हुआ था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर से जेवर, नकदी, घरेलू सामान और एक भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर चुरा लिया। परिवार के लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। जानकारी के अनुसार, हरनाम सिंह यादव 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे ग्वालियर गए थे। उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने रविवार को घटना की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई है, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की है। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवर, लगभग 30 हजार रुपये नकद और एक हाल ही में भरवाया गया एलपीजी गैस सिलेंडर चुराया। जेवरों में पायल, लगभग 10 तोला अठन्नी, मंगलसूत्र, चुन्नी और अंगूठी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक साइकिल, प्रेस (इस्त्री), दो चश्मे, 5 किलो चावल, 5 किलो मूंग दाल, 5 किलो अरहर दाल, 5 किलो रिफाइंड तेल और 3 किलो निरमा सहित कई घरेलू सामान भी चोरी हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। 13 को जाने के बाद परिवार रविवार को लौटा तो कजोरी का पता चला थाने गया उसने शिकायती आवेदन दिया पर उसकी FIR नहीं लिखी गई, न ही अब तक कोई कार्रवाई की। पुलिस बोली कि आवेदन दिया होगा तो जांच कर कार्रवाई को जाएगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *