ऐपल का नया आईफोन18 पहले से ज्यादा होगा तेज, इतनी बड़ी बैटरी से फैंस होंगे खुश

ऐपल अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो मैक्स पर काम कर रही है. शुरुआती सप्लाई चेन लीक के मुताबिक कंपनी इस बार बड़े डिजाइन बदलाव की बजाय हार्डवेयर अपग्रेड पर ज्यादा ध्यान दे सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल में बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, अपग्रेडेड कैमरा और बेहतर कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी इन्हें अपने फॉल इवेंट में पेश कर सकती है. उसी इवेंट में ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन भी सामने आ सकता है.

वहीं आईफोन 18 और आईफोन18e मॉडल को 2027 के वसंत में लॉन्च किए जाने की संभावना बताई जा रही है. इस रणनीति से कंपनी पहले प्रीमियम मॉडल्स की बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर सकती है.

डिजाइन और बैटरी
लीक्स के मुताबिक आईफोन 18 प्रो मैक्स पिछली पीढ़ी के मुकाबले थोड़ा मोटा हो सकता है. फोन की मोटाई करीब 8.8mm बताई जा रही है. बड़े बॉडी डिजाइन की वजह से इसका वजन भी 240 ग्राम से ज्यादा हो सकता है.

इस बदलाव का मुख्य कारण बड़ी बैटरी बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 5,100mAh से 5,200mAh के बीच की बैटरी मिल सकती है. इससे गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा बैकअप मिलने की उम्मीद है.

नया प्रोसेसर
आईफोन 18 प्रो मैक्स में ऐपल A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है. यह प्रोसेसर 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हो सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों बेहतर हो सकती हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में 12GB RAM भी दी जा सकती है, जिससे हेवी ऐप्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग ज्यादा स्मूद हो सकती है.

कैमरा और डायनेमिक आईलैंड
कैमरा डिपार्टमेंट में भी कुछ अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 48MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें वैरिएबल अपर्चर फीचर होगा. इससे फोटो लेते समय लाइट और डेप्थ को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा.

इसके अलावा डायनेमिक आईलैंड का साइज़ थोड़ा छोटा किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि ऐपल कुछ फेस ID कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है, हालांकि पूरी तरह अंडर-डिस्प्ले फेस ID भविष्य के मॉडल्स में आ सकता है.

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के मामले में भी नया आईफोन कई सुधार ला सकता है. इसमें ऐपल का नया C2 मॉडेम और N2 कनेक्टिविटी चिप मिलने की उम्मीद है. इनसे बेहतर 5G स्पीड, मजबूत वायरलेस कनेक्शन और संभावित सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर्स मिल सकते हैं.

आईफोन 18 प्रो मैक्स में डिजाइन बदलाव भले ही सीमित हों, लेकिन परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा अपग्रेड इसे एक बड़ा अपडेट बना सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *