50MP कैमरा और 5,500mAh बैटरी वाला मोटोरोला फोन हुआ काफी सस्ता, बैंक ऑफर अलग से

मोटोरोला फैंस के लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि मोटोरोला के दमदाम फोन एज 60 फ्यूजन 5G अब फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन पहले भारतीय बाजार में ₹20,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इस पर ₹1,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹19,999 रह जाती है. इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें ₹1,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे फोन की कीमत करीब ₹18,999 हो जाती है.

जो यूजर्स एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI का विकल्प भी उपलब्ध है. Flipkart पर इस फोन की EMI ₹3,334 प्रति माह से शुरू होती है और यह 6 महीने की अवधि के लिए ली जा सकती है.

इसके साथ ही कंपनी पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹15,950 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे खरीदार इस डिवाइस को और सस्ते में खरीद सकते हैं.

दमदार हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस…
फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.

डिस्प्ले के मामले में यह फोन 6.7-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR+ सपोर्ट दिया गया है. तेज रोशनी में इसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक पहुंच सकती है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 15 पर बेस्ड MotoUI पर चलता है और इसमें MotoAI फीचर्स जैसे AI Magic Eraser, Editor और Circle to Search भी दिए गए हैं.

परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है. अगर ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो तो इसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है.

पावर के लिए फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसमें MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *