Last Updated:
Araria Success Story: अररिया जिले के किसान पारंपरिक खेती से हटकर सब्जियों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ रही है. मोहम्मद हारून ने बैंगन की खेती से 3 लाख की कमाई की है. बैंगन 60 दिनों में तैयार हो जाता है. आइये जानते हैं बैंगन की खेती के तरीके के बारे में.
अररिया: बिहार के अररिया जिले में जैसे-जैसे समय बदल रहा है. वैसे-वैसे यहां के किसान भी खेती किसानी में भी नये नये तौर तरीके अपना रहे हैं. यहां के किसान पारंपरिक तौर पर होने वाली खेती से हटकर अन्य खेती की ओर ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है. दरअसल, कई बार सिर्फ एक फसलों पर निर्भरता के कारण किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि किसान अब परंपरागत खेती के साथ-साथ सब्जियों की खेती करने पर जोर दे रहे हैं, जिसमें लौकी, कददू, खीरा, झींगा, टमाटर, फुल गोभी, बैंगन आदि शामिल है. ऐसे में यहां के किसानों के लिए बैंगन की खेती फायदेमंद साबित हो रही है. इसकी बाजार में डिमांड भी बहुत ज्यादा रहती है, जिससे किसान लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं.
किसान ने खेती को लेकर बताया
अररिया जिले के लाल मोहन गांव निवासी किसान मोहम्मद हारून ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह अलग-अलग सीजन एवं मौसम के हिसाब से अलग-अलग प्रकार की खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि अभी वह डेढ़ एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती कर रहे हैं. जहां अभी उनके खेत से बैंगन टूट रहा है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वह मक्का, गेहूं, धान एवं खेती-बाड़ी में अलग-अलग प्रकार की सब्जियां की भी खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि इस समय अभी बैंगन की सब्जी में बढ़िया कमाई अर्जित किए हैं. जहां डेढ़ एकड़ में बैंगन की खेती से वह 3 लाख की कमाई कर चुके हैं.
60 दिनों में बैंगन हो जाता है तैयार
किसान मोहम्मद ने बताया कि बैंगन की खेती में कम लागत एवं कम समय लगता है. उन्होंने बताया कि लगभग 50-60 दिनों के भीतर बैंगन में फलन आना शुरू हो जाता है. जो कि इसके बाद 4-6 महीने तकरीबन लगातार बैंगन खेतों से टूटता है. जहां शुरुआत में बैंगन की कीमत लगभग 40-50 रुपया प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी. उन्होंने बताया कि अभी मार्केट में बढ़िया भाव नहीं होने के कारण अभी भी रेट लगभग 20-30 रूपया प्रति किलो के हिसाब से जा रहा है.
किसान मोहम्मद ने बताया कि वह अलग-अलग सीजन में अलग-अलग प्रकार की सब्जियों की खेती करते हैं. वह इस खेती-बाड़ी से लगभग बढ़िया कमाई अर्जित करते हैं उन्होंने बताया कि वह सब्जियों की खेती से ही एक सीजन में लगभग 5 लाख रुपए तक की कमाई कर लेते हैं. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग सभी किसान बड़े पैमाने पर बैंगन की खेती करते हैं. जहां सभी किसान इससे तगड़ी कमाई कर लेते हैं. हालांकि वह बैंगन की खेती से 5 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
.