बाथरूम को नया जैसा चमकाना है? आजमाएं ये 4 DIY ट्रिक्स, पानी के दाग और जंग मिनटों में होंगे

Last Updated:

घर का बाथरूम साफ रखना आसान नहीं होता, क्योंकि यहां पानी के दाग, जंग और लाइमस्केल जल्दी जम जाते हैं. कई लोग इसके लिए महंगे क्लीनर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी कमाल कर सकती हैं. कुछ आसान DIY क्लीनिंग ट्रिक्स की मदद से आपका बाथरूम मिनटों में नया जैसा चमक सकता है.

Zoom

घरेलू तरीकों से साफ करें वॉशरूम.

घर की साफ-सफाई में बाथरूम सबसे ज्यादा ध्यान मांगने वाली जगह होती है. यहां नमी, साबुन के दाग और हार्ड वॉटर के कारण टाइल्स, मिरर और टैप्स जल्दी गंदे दिखाई देने लगते हैं. कई बार लोग इसे साफ करने के लिए महंगे केमिकल क्लीनर खरीदते हैं, लेकिन हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं होता. दरअसल घर की किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजों से भी बाथरूम को चमकदार बनाया जा सकता है.

कुछ आसान DIY क्लीनिंग ट्रिक्स अपनाकर आप कम समय और कम खर्च में बाथरूम को नया जैसा बना सकते हैं…

मिरर साफ करने के लिए आलू का इस्तेमाल
सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन आलू से बाथरूम का मिरर साफ किया जा सकता है. आलू में ऑक्सैलिक एसिड नाम का तत्व होता है जो धूल, गंदगी और दाग हटाने में मदद करता है. इसके लिए एक बड़े आलू को आधा काटें और उसे सीधे मिरर पर रगड़ें. कुछ मिनट बाद गीले कपड़े से इसे साफ करें और अंत में माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें. इससे मिरर पर जमा गंदगी हट जाएगी और शीशा साफ दिखाई देगा.

शावर हेड साफ करने के लिए नींबू
समय के साथ शावर हेड में लाइमस्केल और मिनरल्स जमा हो जाते हैं, जिससे पानी का फ्लो भी कम हो सकता है. इसे साफ करने के लिए नींबू का रस काफी असरदार माना जाता है. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड जमा गंदगी और मिनरल्स को तोड़ने में मदद करता है. इसके लिए 3-4 नींबू का रस निकालकर उसे गुनगुने पानी में मिलाएं. अब इस मिश्रण में शावर हेड को कुछ समय के लिए भिगो दें और फिर ब्रश से हल्का साफ करें. इससे शावर हेड फिर से साफ और क्लॉग-फ्री हो सकता है.

जंग लगे टैप्स के लिए टूथपेस्ट और फॉयल
बाथरूम के मेटल टैप्स पर अक्सर हार्ड वॉटर के दाग और जंग जम जाते हैं. इन्हें साफ करने के लिए एक आसान तरीका है टूथपेस्ट और एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल. सबसे पहले टैप पर थोड़ा सफेद टूथपेस्ट लगाएं और फिर फॉयल के टुकड़े से हल्के हाथों से रगड़ें. यह जंग और दाग हटाने में मदद करता है. इसके बाद पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें. इससे टैप्स पर चमक वापस आ सकती है.

टॉयलेट बाउल के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर
टॉयलेट बाउल को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर का कॉम्बिनेशन काफी पॉपुलर घरेलू तरीका है. इसके लिए पहले टॉयलेट बाउल में बेकिंग सोडा छिड़कें और फिर उसके ऊपर थोड़ा विनेगर डालें. कुछ मिनट बाद ब्रश से साफ करें और फ्लश कर दें. यह मिश्रण दाग और बदबू दोनों को कम करने में मदद करता है और टॉयलेट को साफ दिखाने में मदद करता है.

क्यों काम करते हैं ये DIY तरीके
इन घरेलू तरीकों की खास बात यह है कि इनमें इस्तेमाल होने वाली चीजें आमतौर पर हर घर में मिल जाती हैं. नींबू, बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट जैसे पदार्थ प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करते हैं. ये गंदगी, दाग और बदबू को कम करने में मदद करते हैं और ज्यादा केमिकल के इस्तेमाल की जरूरत भी नहीं पड़ती. अगर इन छोटे-छोटे टिप्स को नियमित रूप से अपनाया जाए, तो बाथरूम को साफ रखना काफी आसान हो सकता है. थोड़ी सी मेहनत और सही तरीका अपनाकर आप अपने बाथरूम को हमेशा साफ, चमकदार और फ्रेश बनाए रख सकते हैं.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *