Formula 1 का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के खतरे के बीच Bahrain और Saudi की रेस कैंसिल

 फॉर्मूला वन और उसकी संचालन संस्था फिया ने कहाहै कि ईरान युद्ध से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी अरब में होने वाली ग्रां प्री रेस नहीं होंगी।
अमेरिका और इजराइल द्वारा हमले शुरू करने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इन दोनों देशों पर हमले किए हैं।
यह घोषणा रविवार सुबह शंघाई में चीन ग्रां प्री से पहले की गई।
एफवन ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रही स्थिति के कारण बहरीन और सऊदी अरब ग्रां प्री अप्रैल में नहीं होंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि कई विकल्पों पर विचार किया गया लेकिन अंततः यह तय किया गया कि अप्रैल में होने वाले रेस के स्थान में बदलाव नहीं होगा।’’
एफवन रेस 12 अप्रैल को बहरीन में और 19 अप्रैल को सऊदी अरब के शहर जेद्दा में होनी थी।
एफवन के अध्यक्ष और सीईओ स्टेफानो

डोमेनिकाली ने कहा, ‘‘हालांकि यह एक मुश्किल फ़ैसला था लेकिन दुर्भाग्य से पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस समय यह सही फैसला है।’’
फिया ने कहा कि ये दोनों रेस ‘अप्रैल में नहीं होंगी’ और इनकी जगह कोई दूसरी रेस आयोजित नहीं की जाएगी।
फिया के अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलेयम ने कहा, ‘‘फिया हमेशा हमारे समुदाय और सहकर्मियों की सुरक्षा और भलाई को सबसे पहले रखेगी। सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *