Gardening Tips: कम जगह में बंपर पैदावार का ‘रांची फॉर्मूला’! एक ही गमले में उगाएं 3-4 सब्जियां

X

कम जगह में बंपर पैदावार का रांची फॉर्मूला! एक ही गमले में उगाएं 3-4 सब्जियां

 

arw img

Gardening Tips: क्या आपके पास गार्डनिंग के लिए जगह कम है? रांची के एक्सपर्ट प्रभात ने एक ऐसी जादुई तकनीक साझा की है. जिससे आप एक ही पेड़ के नीचे कई सब्जियां उगा सकते हैं. इसे स्मार्ट स्पेस यूटिलाइजेशन कहते हैं. जहां मुख्य पौधे की छांव और खाद का उपयोग अन्य छोटी फसलें उगाने में किया जाता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट बताते हैं कि उन्होंने नींबू के पेड़ के नीचे बची जगह पर पालक और धनिया उगाया है. इसी तरह बड़े गमलों में ऊपर की तरफ मटर और नीचे खाली मिट्टी में मेथी या लहसुन लगाकर जगह का 100% इस्तेमाल किया जा सकता है. लहसुन और धनिया जैसे पौधे न केवल खाने के काम आते हैं, बल्कि ये एंटीबैक्टीरियल होने के कारण प्राकृतिक कीटनाशक का भी काम करते हैं. इससे मुख्य पौधे को बीमारी नहीं लगती और आपको अलग से खाद या कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ती. अब टमाटर या बैंगन के साथ अदरक और प्याज उगाकर आप अपने छोटे से गार्डन को मिनी खेत बना सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *