Last Updated:
सबसे पहले आप जब भी गैस स्टॉव पर गैस जलाने जाएं तो खुले बर्तन का इस्तेमाल न करें. ढक्कन बंद बर्तन यानी कुकर का इस्तेमाल करें. इससे आपका खाना जल्दी पकेगा. इससे गैस खपत कम होगी और आपका समय और पैसा भी बचेगा.
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: देश भर के विभिन्न राज्यों से गैस की किल्लत की खबरें आ रही हैं. कहीं गैस जमाखोरी हो रही है तो कहीं कई गुना दाम में ब्लैक में बेची जा रही है. लोगों के साथ एजेंसी के डिलीवरी एजेंट भी फ्रॉड कर रहे हैं. लोगों को बिना गैस मिले उनको गैस की डिलीवरी का मैसेज आ रहा है. लोगों के दिल-दिमाग में यह बात बैठती जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में गैस की किल्लत और बढ़ सकती है. गैस न मिलने से अभी से ही कई दुकान, रेस्टोरेंट और होटल बंद हो गए हैं. बिहार के पटना की खाओ गली भी सूनी हो गई है. हालांकि, सरकार, जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों के दावों के अनुसार गैस की कोई कमी नहीं है. हालांकि, बंद होते दुकान, ढाबे और रेस्टोरेंट कहीं न कहीं इन सरकारी दावों की पोल भी खोलते हैं. जब गैस पर्याप्त है तो फिर ये चलती दुकानें जिनमें कई परिवार काम करते हैं ऐसे में कोई अपना रोजगार क्यों बंद करेगा. बड़ी बात यह है कि एक-दो नहीं बल्कि एक तरफ से कई दुकान, ढाबे बंद हैं. ऐसे हालात में हम आपको कुछ ट्रिक और टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप गैस की बचत कर सकते हैं. इससे आपकी गैस थोड़ा लंबे समय तक चल सकती है.
इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला के नगर प्रखंड क्षेत्र के गंगेली पंचायत स्थित खिरहरी इंडियन ग्रामीण गैस वितरण के संचालक राजेश कुमार उर्फ (बिट्टू खिरहरी) बताते हैं कि कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए गैस की खपत को कम कर सकते हैं. इन टिप्स औऱ ट्रिक्स के जरिए आप 30% तक अपनी गैस को बचा सकते हैं.
जानें गैस की बचत के सरल उपाय
सबसे पहले आप जब भी गैस स्टॉव पर गैस जलाने जाएं तो खुले बर्तन का इस्तेमाल न करें. ढक्कन बंद बर्तन यानी कुकर का इस्तेमाल करें. इससे आपका खाना जल्दी पकेगा. इससे गैस खपत कम होगी और आपका समय और पैसा भी बचेगा.
दूसरा उपाय कि आप जब भी गैस चूल्हे पर कोई बर्तन चढ़ाते हैं तो याद रहे कि बर्तन गर्म होने के बाद गैस के फ्लेम को कम कर दें. उसे तेज फ्लेम में न छोड़ें. लो फ्लेम में गैस जलाने से गैस बाहर की तरफ बर्बाद नहीं होती है. इससे गैस को 30 परसेंट तक आसानी से बचाया जा सकता है.
तीसरी सबसे बड़ी बात कि जब भी आप गैस चूल्हे का इस्तेमाल करने जाएं या कुछ खाना पकाने की तैयारी कर रहे हों तो सबसे पहले आप व्यंजन बनाने के लिए सभी सामान को एक जगह इकट्ठा करके रख लें. फिर गैस चूल्हा को जलाकर इस्तेमाल करें. ताकि आपको गैस जलाने के बाद इधर-उधर सामान ढूंढने में समय ना बर्बाद करना पड़े. इससे आप बेफिक्र होकर कम समय और कम गैस खपत में आसानी से खाना पका सकेंगे.
चौथी सबसे बड़ी बात यह है कि गैस पर दूध औऱ चाय आदि पकाते समय यदि वह गैस के बर्नर पर गिर जाता है तो लोग उसे साफ नहीं करते. गैस वितरण के संचालक बताते हैं कि उस बर्नर को बिना साफ किए इस्तेमाल करने से गैस की खपत अधिक होती है और बर्नर बार-बार फ्लेमिंग करता है. इससे गैस बर्बाद होती है. ऐसे में बर्नर को साफ कर लें जिससे उसके सभी छेद खुले रहें. समय-समय पर गैस के चूल्हों की और बर्नर की सफाई जरूर करें ताकि गैस सीमित मात्रा में बाहर निकले और बर्बाद होने से बचाया जा सके.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
.