Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को तीन अशुभ योग बन रहे हैं. ऐसे में घटस्थापना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. दरअसल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन अमावस्या, पंचक और खरमास तीनों रहेंगे. शुभ कार्य के लिए ये तीनों ही शुभ नहीं माने जाते हैं. ऐसे में जान लें चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कौन से कार्य करें, कौन से नहीं.
चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना में 3 अशुभ योग
- खरमास 15 मार्च से शुरू होंगे और 13 अप्रैल तक चलेंगे. नवरात्रि में अक्सर लोग गृह प्रवेश, नए घर-मकान और वाहन की खरीदी करते हैं लेकिन खरमास में नवरात्रि होने से किसी भी तरह के मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे.
- अमावस्या – 17 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अमावस्या का प्रभाव रहेगा. हालांकि घटस्थापना प्रतिपदा तिथि शुरू होने के बाद ही होगी लेकिन 19 मार्च का सूर्योदय अमावस्या तिथि में हो रहा है इसलिए अमावस्या का प्रभाव पूरे दिन रहेगा. 19 मार्च को अमावस्या तिथि 6.52 तक रहेगी. अमावस्या पितरों को समर्पित हैं, इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत या मांगलिक काम नहीं किए जाते.
- पंचक – पंचक 16 मार्च से 21 मार्च 2026 तक रहेंगे. ऐसे में इस बार चैत्र नवरात्रि के शुरुआती तीन दिन पंचक रहेगा. पंचक को अशुभ अवधि माना गया है. पंचक में घटस्थापना तो हो सकती है लेकिन बाकी अन्य मांगलिक कार्य बंद रहेंगे.
नवरात्रि में क्या न करें
- मांस-मदिरा, शराब का सेवन न करें. नवरात्रि में सात्विक जीवन अपनाना चाहिए.
- बाल, दाढ़ी और नाखून न काटें
- नवरात्रि माता की साधना का पर्व हैं इसमें तन और मन दोनों से पवित्रता बेहद जरुरी है. ऐसे में नवरात्रि में झूठ बोलना, किसी से झगड़ा करना, क्रोध करना इन कार्यों से बचना चाहिए, इससे नकारात्मकता बढ़ती है.
- जहां मां दुर्गा की पूजा होती है वहां गंदगी, अशुद्धता नहीं होनी चाहिए.
- व्रत के नियम न तोड़ें, पूजा-व्रत के लिए संकल्प को पूरा करें.आरती नियमित करें, भोग लगाएं.
- नवरात्रि में किसी का अपमान, बुरा बोलना शुभ नहीं होता है.
नवरात्रि में क्या करें
- नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती या देवी मंत्रों का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है.
- नवरात्रि में व्रत रखने से शरीर और मन की शुद्धि होती है और देवी की कृपा प्राप्त होती है.
- अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है. छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है.
- नवरात्रि में रोज मां दुर्गा की आरती और भजन करना घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.
Navratri Kanya Pujan 2026: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन कब ? तारीख, मुहूर्त जानें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
.