Last Updated:
चलती ट्रेन में डांस करना कई युवकों को भारी पड़ गया है. उनके डांस की वजह ले कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी शिकायत की और बाद में RPF ने तीन युवकों पर रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत केस दर्ज किया है.
युवकों ने चली ट्रेन में चादर ओढ़कर किया डांस
रिपोर्ट-शिवेंद्र सिंह
मॉर्डन युग में युवा रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहते हैं. इसी वजह से वह कहीं पर भी रील बनाते हैं और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं. अब चलती हुई ट्रेन में चादर ओढ़ कर डांस करना कई युवकों को भारी पड़ गया है. गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में अज्ञात युवकों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाकर डांस करने और यात्रियों को परेशान करने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरपीएफ ने रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ न्यू सेंस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
तेज आवाज में गाने बजने के बाद लोगों ने की शिकायत
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रायपुर से लखनऊ जा रही गरीब रथ के जी-1 के थर्ड एसी कोच के 16 नंबर बर्थ में तीन युवकों द्वारा चलती ट्रेन में तेज आवाज में गाने बजाए गए और बीच रास्ते में डांस करते हुए वीडियो बनाया गया. इस दौरान इसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेलवे में शिकायत की गई. इसके बाद सतना आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के नाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
यात्रियों को हुई परेशानी
बताया जा रहा है कि जब चलती ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने युवकों को तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया, तो उन्होंने उनकी नहीं मानी. इसके बाद मजबूरी में लोगों ने उनकी करतूत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. यात्रियों का कहना था कि इस बचकानी हरकत से कोच में बैठे परिवारों और बुजुर्गों को परेशानी हुई
चादर ओढ़कर नाचते रहे युवक
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई मिनट तक तीन युवक चादर ओढ़कर नाचते ही रहे और बीच का रास्ता भी ब्लॉक हो गया. युवकों की वजह से कई यात्रियों को आने-जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा. इसी वजह से लोगों में नाराजगी देखी गई.
.