प्याज का जूस या आलू का जूस? बालों को कमर तक बढ़ाने वालों के लिए कौन सा नुस्खा जबरदस्त?

Last Updated:

आजकल हेयर फॉल की समस्या बढ़ने पर लोग देसी नुस्खों का सहारा लेते हैं. प्याज का जूस और आलू का जूस बालों के लिए काफी पॉपुलर घरेलू उपाय माने जाते हैं. लेकिन सवाल यह रहता है कि हेयर ग्रोथ के लिए आखिर दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है.

Zoom

आजकल हेयर फॉल और कमजोर बालों की समस्या बहुत आम हो गई है. ऐसे में कई लोग केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह देसी नुस्खों पर भरोसा करते हैं. किचन में मिलने वाली प्याज और आलू ऐसी ही दो चीजें हैं जिनका जूस बालों की केयर के लिए काफी पॉपुलर माना जाता है. दोनों में ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. लेकिन अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि हेयर ग्रोथ के लिए प्याज का जूस बेहतर है या आलू का जूस.

दरअसल दोनों के फायदे अलग-अलग हैं और जरूरत के हिसाब से इनका इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं डिटेल में…

प्याज का जूस
प्याज का जूस लंबे समय से हेयर केयर के देसी नुस्खों में इस्तेमाल होता आ रहा है. इसमें सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. जब स्कैल्प में ब्लड फ्लो अच्छा होता है तो हेयर फॉलिकल्स को ज्यादा पोषण मिलता है और बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं.

प्याज में मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. खासकर उन लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है जिनके बाल पतले हो रहे हैं या तेजी से टूट रहे हैं. इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं. अगर नियमित रूप से प्याज के जूस से स्कैल्प की मसाज की जाए तो बालों का टूटना कम हो सकता है और हेयर ग्रोथ बेहतर हो सकती है.

आलू का जूस बालों को देता है नैचुरल शाइन
आलू को आमतौर पर सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका जूस बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आलू में विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो स्कैल्प को पोषण देने में मदद करते हैं.

आलू का जूस खासकर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जिनके बाल ड्राई और डल दिखते हैं. यह बालों को नैचुरल कंडीशनर की तरह काम करके सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है. कई लोग आलू के जूस में थोड़ा सा नींबू मिलाकर इसे नाइट सीरम की तरह भी इस्तेमाल करते हैं. इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और बाल ज्यादा शाइनी और सिल्की दिखने लगते हैं.

हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा जूस चुनें
अगर आपका मुख्य लक्ष्य हेयर ग्रोथ बढ़ाना और हेयर फॉल को कम करना है, तो प्याज का जूस ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करता है. वहीं अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल ज्यादा सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी दिखें, तो आलू का जूस बेहतर विकल्प हो सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *