शहद में भिगोकर खाएं लहसुन, मिलेगा डबल फायदा, दिल के लिए दवा से कम नहीं

Last Updated:

Honey Soaked Garlic Benefits: लहसुन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन जब आप इसे शहद के साथ खाते हैं तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं. ऐसे में इसके सेवन से सिर्फ हार्ट डिजीज ही नहीं बल्कि इंफेक्शन का भी खतरा कम होता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आयुर्वेद में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से सदियों से कई बीमारियों का इलाज किया जाता रहा है. हमारी रसोई में भी ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. इन्हीं में से दो चीजें हैं लहसुन और शहद. ये दोनों लगभग हर घर में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन जब इन्हें एक साथ लिया जाता है तो इनके फायदे और भी बढ़ जाते हैं.

लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी किया जाता है. आयुर्वेद में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को कच्चा लहसुन खाने की सलाह दी जाती है. लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है.

खून को गाढ़ा होने से रोकता है
शहद वाला लहसुन शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और खून को गाढ़ा होने से रोकने में मदद करता है. दरअसल ऐसा लहसुन में सल्फर जैसे तत्वों की मौजूदगी के कारण होता है, जो इसे जीवाणुरोधी और रोगों से लड़ने वाला बनाते हैं. वहीं शहद एक प्राकृतिक मीठा पदार्थ है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.

लहसुन शहद के फायदे
शहद में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो कई तरह के संक्रमण से बचाने में सहायक हैं. जब लहसुन और शहद को मिलाकर रखा जाता है, तो इनके गुण और भी बढ़ जाते हैं. कुछ पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में इस मिश्रण को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है. यह मिश्रण सर्दी-जुकाम और खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है. साथ ही यह पाचन सुधारने, हृदय को स्वस्थ रखने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है.

कैसे करें तैयार
लहसुन और शहद का मिश्रण बनाने के लिए एक साफ कांच की बोतल या बरनी लें. इसमें छिली हुई ताजा लहसुन की कलियां डालें और ऊपर से शुद्ध शहद भर दें. इसे 5 से 7 दिन तक बंद करके रखें. इसके बाद रोज सुबह खाली पेट इसकी थोड़ी मात्रा का सेवन किया जा सकता है. हालांकि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *