पेटलावद में महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू: प्रभारी सीएमओ वर्मा के निर्देश पर मुख्य मार्ग रोशन; लोगों को व्यवस्था सुधार की उम्मीद – Jhabua News


प्रभारी सीएमओ राहुल सिंह वर्मा ने पेटलावद नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार संभाला। इसके बाद उनके निर्देश पर शनिवार को शहर के उन प्रमुख मार्गों की स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी गईं, जो कई महीनों से बंद पड़ी थीं। शंकर मंदिर मार्ग पर दूर हुआ अंधेरा मुख्य मार्ग स्थित शंकर मंदिर के सामने लंबे समय से अंधेरा पसरा हुआ था, जिसे लेकर रहवासियों में नाराजगी थी। ‘दैनिक भास्कर’ द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद सीएमओ वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और तकनीकी टीम को भेजकर लाइटें ठीक करवाईं। रहवासी सतीश जाधव ने बताया कि कई बड़े त्योहार अंधेरे में बीतने के बाद अब जाकर यह मार्ग रोशनी से जगमगाया है। प्रशासनिक खींचतान के बाद नई शुरुआत पेटलावद नगर परिषद लंबे समय से परिषद अध्यक्ष और पूर्व सीएमओ आशा भंडारी के बीच आपसी तालमेल की कमी और प्रशासनिक खींचतान का केंद्र बनी हुई थी। 30 जनवरी को पूर्व सीएमओ के कार्यमुक्त होने और अब मेघनगर सीएमओ राहुल सिंह वर्मा को प्रभार मिलने से शहर की मूलभूत सुविधाओं के पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। यह खबर भी पढ़ें… पेटलावद में तीन माह से स्ट्रीट लाइट बंद:पूर्णकालिक सीएमओ नहीं होने से अटकीं वित्तीय स्वीकृतियां; अंधेरे में डूबा बाजार पेटलावद नगर के मुख्य मार्ग पर पिछले तीन महीनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। मार्ग के पांच प्रमुख खंभों की लाइटें बंद होने से न केवल व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, बल्कि त्योहारों के समय भी पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *