पीएम मोदी की मिमिक्री करने पर शिक्षक सस्पेंड: शिवपुरी में गैस सिलेंडर के दाम पर कसा था तंज; विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई – Shivpuri News


शिवपुरी जिले में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना एक शिक्षक को भारी पड़ा है। विधायक की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक साकेत पुरोहित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह मामला पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी (संकुल केंद्र बैराड़) का है। यहां प्राथमिक शिक्षक साकेत पुरोहित पदस्थ हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर कटाक्ष किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। विधायक प्रीतम लोधी ने की थी शिकायत मामला तूल पकड़ने के बाद पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में शिक्षक पर जनप्रतिनिधि की मिमिक्री करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है और यह शासकीय सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शिकायत की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक साकेत पुरोहित के कृत्य को प्रथम दृष्टया मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2) एवं (3) का उल्लंघन पाया। इसके परिणामस्वरूप, मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में बदरवास रहेगा मुख्यालय निलंबन अवधि के दौरान साकेत पुरोहित का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदरवास निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *