शहर की आवाज़ अब और भी खास हो गई है। हाल ही में लॉन्च हुआ 104 MY FM देखते ही देखते रतलामवासियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। शहर के घरों, दुकानों और शोरूम्स में हर तरफ अब MY FM की मधुर धुनें सुनाई दे रही हैं। दरअसल, MY FM रतलाम का अपना रेडियो स्टेशन है, जो शहर की छोटी-बड़ी खबरों, गतिविधियों और स्थानीय जुड़ाव को श्रोताओं तक पहुंचा रहा है। यही वजह है कि रतलाम के कलेक्टर, एसपी सहित शहर की अन्य प्रमुख अधिकारी भी समय-समय पर MY FM के जरिए अपने विचार और महत्वपूर्ण संदेश सीधे शहरवासियों से साझा कर रहे हैं। इसके साथ ही रतलाम के महापौर और विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन्य काश्यप भी MY FM के मंच पर आकर शहर से जुड़े मुद्दों और विकास को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। रेडियो स्टेशन पर युवाओं के लिए जहां लेटेस्ट और पसंदीदा म्यूजिक का शानदार खजाना है, वहीं महिलाओं के लिए गपशप, लाइफस्टाइल और रोजमर्रा से जुड़े विषयों पर खास कार्यक्रम भी प्रसारित किए जा रहे हैं। यही वजह है कि अलग-अलग वर्ग के श्रोता तेजी से MY FM से जुड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, श्रोता केवल कार्यक्रम सुन ही नहीं रहे, बल्कि कॉन्टेस्ट्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं और आकर्षक गिफ्ट्स जीत रहे हैं। आने वाले सप्ताह में MY FM अपने श्रोताओं के लिए फिल्म “धुरंधर-2” के टिकट जीतने का मौका भी लेकर आ रहा है। 104 MY FM ने रतलाम में कदम रखते ही शहर की फिज़ाओं में नई ऊर्जा और खुशियों की मिठास घोल दी है। तो आप भी सुनते रहिए 104 MY FM — चलो अच्छा सुनते हैं। .