क्या पानी-बिजली की तरह जरूरी हो जाएगी AI? इस कंपनी के सीईओ बोले- मीटर से खरीदेंगे लोग

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

AI Future Use: एआई को इस समय सबसे पावरफुल टेक्नोलॉजी माना जा रहा है. स्कूलों से लेकर सरकारों तक इस टेक्नोलॉजी पर दिन-रात चर्चा हो रही है, लेकिन चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन का मानना है कि एआई का फ्यूचर बहुत सिंपल है. यह बिजली-पानी की तरह बेसिक सर्विस बन जाएगी. लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे और जरूरत पड़ने पर अपने टास्क पूरे करने के लिए इसे यूज कर लेंगे. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में और क्या कहा.

मीटर से खरीदेंगे लोग- ऑल्टमैन

ऑल्टमैन के मुताबिक, एआई ऐसी यूटिलिटी बन जाएगी, जिसे लोग बिजली और पानी की तरह मीटर से खरीदेंगे. उन्होंने कहा, “मैं ऐसा भविष्य देख रहा हूं, जहां इंटेलीजेंस बिजली और पानी की तरह यूटिलिटी बन जाएगी और लोग इसे हमसे मीटर से खरीदेंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से इसे यूज कर लेंगे.” दरअसल, ऑल्टमैन के कहने का मतलब है कि आगे चलकर लोग एआई सर्विस के लिए फिक्स प्राइस देने की बजाय अपनी जरूरत की कंप्यूटिंग पावर के हिसाब से पैसा चुकाएंगे.

अब सालों के काम दिनों में हो रहे- ऑल्टमैन

ओपनएआई के सीईओ के मुताबिक, एआई टूल्स तेजी से डेली लाइफ का हिस्सा बनते जा रहे हैं. अब कई कंपनियों में एआई उन कामों को कर रही है, जिन्हें करने में लोगों को लगता था कि सालों लग जाएंगे. इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर बनाने का काम अब ज्यादातर एआई से हो रहा है. कई कंपनियों में अब लोग टेक्नीकल कामों पर कम समय दे रहे हैं, जबकि ज्यादातर समय एआई टूल्स से टास्क कंप्लीट कराने में खर्च कर रहे हैं.

खुद एआई कैसे यूज करते हैं ऑल्टमैन?

ऑल्टमैन ने यह भी बताया कि वो खुद अपनी कंपनी में एआई का कैसे यूज करते हैं. उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें किसी प्रोडक्ट या बिजनेस स्ट्रैटजी का आइडिया आता है, वह इसे अपनी कंपनी में डिस्कस करने से पहले एआई टूल्स से फीडबैक लेते हैं. इन टूल्स के पास कंपनी के डॉक्यूमेंट और डेटा की जानकारी होती है, इसलिए उनका जवाब भी ज्यादा यूजफुल होता है.

ये भी पढ़ें-

फोन की बैटरी में ये वार्निंग संकेत दिखें तो हो जाएं सावधान, आग लगने से लेकर ब्लास्ट तक का है खतरा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *